
'यूक्रेन के खेरसॉन में रूस ने किए 400 वॉर क्राइम', जेलेंस्की ने वीडियो जारी कर पूरे इलाके को आजाद करने का वादा किया
AajTak
यूक्रेन के खेरसॉन शहर के कुछ हिस्से भले ही आजादी हो गए हों लेकिन अब भी उसके 70 फीसदी हिस्से पर रूस का कब्जा है. वहीं इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने वीडियो जारी कर बताया कि रूस ने खेरसॉन में खूब वॉर क्राइम किए हैं. इलाकों से सैनिकों, नागरिकों के शव मिल रहे हैं. हालांकि ऐसे सभी मामले उसने दर्ज कर लिए हैं.
यूक्रेन का खेरसॉन शहर 8 महीने बाद रूसी सेना के कब्जे से आजाद हो चुका है. शहर में यूक्रेन की सेना पहुंच चुकी है. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि जांचकर्ताओं ने बताया कि रूसियों ने इस शहर में 400 से ज्यादा वॉर क्राइम किए हैं. उन्होंने अपने एक वीडियो संदेश में कहा कि रूसियों ने खेरसॉन में खूब अत्याचार किए हैं. उन्होंने कहा कि हम पहले ही 400 से अधिक रूसी युद्ध अपराधों के मामलों को दर्ज कर चुके हैं क्योंकि पुलिस को नागरिकों और सैनिकों के शव मिल रहे हैं. उन्होंने बताया कि 226 बस्तियों-गांवों में 100,000 से ज्यादा निवासी प्रभावित हुए हैं.
जेलेंस्की ने दो दिन पहले कहा था कि खेरसॉन अब हमारा है. यूक्रेनी सेना की विशेष इकाइयों ने खेरसॉन शहर में प्रवेश कर लिया है. हम रूसी सेना को देश से बाहर कर सभी को आजाद कराएंगे. मालूम हो कि रूसी सेना को खेरसान का करीब 30 प्रतिशत भूभाग खाली करना पड़ा है, लेकिन वह डेनिप्रो नदी के पूर्वी किनारे के खेरसान प्रांत के 70 प्रतिशत हिस्से पर काबिज है.
खेरसॉन बारूदी सुरंग से टकराई कार, ब्लास्ट में 4 जख्मी
राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख Kyrylo Tymoshenko ने बताया कि 13 नवंबर को नोवोरिस्क गांव में एक कार बारूदी सुरंग से टकरा गई, जिससे विस्फोट हो गया. उन्होंने बताया कि इस धमाके में चार नागरिक बुरी तरह जख्मी हो गए. वहीं खेरसॉन के गवर्नर यारोस्लाव यानुशेविच ने कहा, "दुश्मन ने (रूसी सेना) लगभग हर जगह लैंड माइंस बिछायी हुई हैं.
द वॉल स्ट्रीड जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी देश रूस के साथ यूक्रेन की शांति वार्ता को आगे बढ़ाने की जरूरत पर एकमत नहीं हैं. अमेरिका और यूरोपीय संघ के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि आने वाले हफ्तों या महीनों में शांति वार्ता का अवसर दिखाई दे सकता है. हालांकि, अब इस तरह की बातचीत की जरूरत पर सवाल खुड़ा हो रहा है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









