
यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने पर रूसी कैदी को मिली आजादी, गर्लफ्रेंड को 111 बार चाकू मारने पर हुई थी उम्रकैद
AajTak
व्लादिस्लाव कान्युस ने वेरा पेक्टेलेवा को 3 घंटे तक टॉर्चर किया था, उसके साथ रेप किया और फिर धारदार हथियार से उस पर 111 बार हमला किया. इसके बाद उसने लोहे की केबल से वेरा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
रूस में हत्या के दोषी एक व्यक्ति को युक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के बाद माफ कर दिया गया. उसे अपनी प्रेमिका को 111 बार चाकू मारने और उसकी हत्या करने का दोषी ठहराया गया था. व्लादिस्लाव कान्युस (27) नाम के इस व्यक्ति को रूस ने अपनी 'कन्विक्ट रिक्रूटमेंट' पॉलिसी के तहत यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए भर्ती किया था.
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक व्लादिस्लाव कान्युस को अपनी 23 वर्षीय महिला मित्र वेरा पेक्टेलेवा का बलात्कार और उसकी हत्या करने के जुर्म में पिछले साल अदालत ने 17 साल कारावास की सजा सुनाई थी. लेकिन उसने एक साल से भी कम की सजा काटी और अब वह बरी हो गया है. वेरा ने कान्युस से ब्रेकअप कर लिया था, जिससे वह बौरा गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.
व्लादिस्लाव कान्युस ने वेरा पेक्टेलेवा को 3 घंटे तक टॉर्चर किया था, उसके साथ रेप किया और फिर धारदार हथियार से उस पर 111 बार हमला किया. इसके बाद उसने लोहे की केबल से वेरा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी. वेरा की मां ओक्साना ने कहा कि यह उनके लिए झटका है कि उनकी बेटी के हत्यारे को जेल से बाहर आने की अनुमति दे दी गई.
युवती की मां बोली- कान्युस से मेरी जान को भी खतरा
उन्होंने द सन से कहा, 'मैं जीवित नहीं हूं, सिर्फ मेरा अस्तित्व दिख रहा है. इसने (बेटी के हत्यारे की रिहाई) मुझे खत्म कर दिया, पूरी तरह से खत्म कर दिया. मैं एक बहुत मजबूत महिला हूं. लेकिन हमारे देश की यह अराजकता ने मुझे गहरा आघात पहुंचाया है. मुझे नहीं पता कि आगे करने के लिए क्या बचा है. एक क्रूर हत्यारे को हथियार कैसे दिया जा सकता है? उसे रूस की रक्षा के लिए युद्ध के मोर्चे पर क्यों भेजा गया? वह कोई इंसान नहीं, शैतान है. वह (हत्यारा) किसी भी क्षण बदला लेने के लिए हममें से किसी को भी मार सकता है. मेरी जान को भी उससे खतरा है.'
क्रेमलिन ने राष्ट्रपति पुतिन के इस फैसले का किया बचाव

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.




