
यूक्रेन की खुफिया एजेंसी के टॉप अफसर की टारगेट किलिंग, सरेराह मारी गोली
AajTak
कीव के होलोसीव्स्की में एक अज्ञात व्यक्ति ने SUB के कर्नल की गोली मारकर हत्या कर दी. एसबीयू ने इस घटना की पुष्टि की है, लेकिन एसबीयू ने अधिकारी की पहचान सार्वजनिक रूप से उजागर नहीं की गई है. अधिकारियों का कहना है कि अभी तक हमले के पीछे के मकसद नहीं पता चला है और न ही किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई है.
यूक्रेन की राजधानी कीव में दिनदहाड़े हमलावर ने यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) के एक वरिष्ठ अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी. ये घटना रिहायशी इलाके में हुई, जहां से हमलावर पैदल ही मौके से फरार हो गया. यूक्रेनी मीडिया ने बताया कि कीव के होलोसीव्स्की जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने पिस्तौल से SUB के कर्नल को पांच गोलियां मारी दी, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई. मृतक अधिकारी की पहचान कर्नल इवान वोरोनिच के रूप में की गई है.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे फुटेज में एक व्यक्ति एक रिहायशी इमारत से निकलकर पार्किंग की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है. तभी एक अन्य व्यक्ति ने उन पर कई गोलियां चलाता है और फिर भाग गया.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, बिल्डिंग और पार्किंग स्थल के लेआउट का सैटेलाइट तस्वीरों से मिलान करके वीडियो की लोकेशन की पुष्टि की गई, और फुटेज के टाइमस्टैम्प का इस्तेमाल कर समय की पुष्टि की गई है.
SUB ने की कर्नल की मौत की पुष्टि
इसके अलावा एसबीयू ने भी पुष्टि की है कि मृतक उनके कर्मचारी थे, लेकिन एसबीयू ने अधिकारी की पहचान सार्वजनिक रूप से उजागर नहीं की गई है. एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित एसबीयू में कर्नल रैंक के अधिकारी थे.
अधिकारियों का कहना है कि अभी तक हमले के पीछे के मकसद नहीं पता चला है और न ही किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई है. कीव पुलिस ने हमलावर की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









