
युवा नहीं कर रहे 'रोमांस', ये देश हुआ परेशान!
AajTak
जापान के एक नेता का कहना है कि जापान के युवा अच्छे लवर नहीं हैं जिस कारण देश की जन्म दर में गिरावट आ रही है. उनका कहना है कि लोगों में रोमांटिक क्षमता की कमी है इसलिए वो बच्चे पैदा नहीं कर रहे. उन्होंने सुझाव दिया है कि जापान के लोगों का रोमांटिक क्षमता का निर्धारण करने के लिए एक सर्वे होना चाहिए.
जापान के एक नेता ने दावा किया है कि देश में शादी और जन्म दर में गिरावट इसलिए आ रही है कि युवाओं की रोमांस में दिलचस्पी कम हो गई है. जापान के नेता का कहना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि लोग महंगाई के कारण अपना परिवार नहीं बनाना चाहते बल्कि वो अच्छे लवर नहीं हैं इसलिए बच्चे नहीं कर पा रहे. उन्होंने जापानी लोगों की रोमांटिक क्षमता का निर्धारण करने के लिए एक सर्वेक्षण कराने का भी सुझाव दिया है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंजर्वेटिव लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता नरिसे इशिदा ने 24 फरवरी को एक स्थानीय सरकार की बैठक में कहा कि जापानियों की रोमांटिक क्षमता निर्धारित करने के लिए एक सर्वेक्षण करना चाहिए. हालांकि, उन्होंने विस्तार से नहीं बताया कि इस डेटा से देश के जन्म-दर को सुधारने में किस तरह की मदद मिलेगी.
इशिदा ने कहा, 'जन्म दर में इसलिए कमी नहीं आ रही है क्योंकि बच्चे पैदा करने के लिए पैसा खर्च होता है. बल्कि समस्या यह है कि देश में शादी से पहले रोमांस को वर्जित समझा जाने लगा है.'
इशिदा की यह टिप्पणी जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की उस घोषणा के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि जापान बच्चे पैदा करने के लिए लोगों को पैसे देगा. किशिदा ने कहा था कि जापान कम जन्म दर का संकट झेल रहा है और उनका देश युवाओं को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए वित्तीय मदद को बढ़ाएगा.
हाल के दशकों में देखा गया है कि जापान के लोग देर से शादी कर रहे हैं और वित्तीय कारणों से बेहद कम बच्चे पैदा करने का विकल्प चुन रहे हैं.
'जापानी युवा शादी कर बच्चे पैदा करना चाहते हैं, लेकिन...'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










