
युवक ने 10 मिनट में गटक ली डेढ़ लिटर कोल्ड ड्रिंक, 6 घंटे बाद मौत, डॉक्टर ने बताई ये वजह
AajTak
रिपोर्ट के मुताबिक, उस युवक ने गर्मी में खुद को ठंडा करने के लिए पूरी बोतल कोल्ड ड्रिक पी ली जिसके छह घंटे बाद उसे गंभीर पेट दर्द और सूजन की समस्या होने पर बीजिंग के चाओयांग अस्पताल लाया गया.
चीन में डॉक्टरों का दावा है कि हीटवेव के दौरान 10 मिनट में कथित तौर पर 1.5 लीटर कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई. हालांकि, मृतक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन बताया गया है कि उसकी उम्र 22 साल थी. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, उस युवक ने गर्मी में खुद को ठंडा करने के लिए पूरी बोतल कोल्ड ड्रिक पी ली जिसके छह घंटे बाद उसे गंभीर पेट दर्द और सूजन की समस्या होने पर बीजिंग के चाओयांग अस्पताल लाया गया. उस वक्त युवक की हृदय गति भी बहुत तेज़ थी और ब्लड प्रेशर चिंताजनक रूप से निम्न स्तर पर पहुंच गया था. वो बहुत तेज़ी से सांस ले रहा था. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
क्लिनिक और रिसर्च इन हेपेटोलॉजी एंड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी जर्नल में मौत की जानकारी देने वाले डॉक्टरों ने बताया कि उसे तेजी से कोल्ड ड्रिंक पीना महंगा पड़ा क्योंकि यह शरीर में न्यूमेटोसिस का कारण बनता है. तुरंत ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह से आदमी की आंतों में असामान्य गैस का निर्माण होता है. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











