
युद्ध से जान बचाकर भागे थे ये शरणार्थी, अब बने ओलंपिक के खिलाड़ी
AajTak
ओलंपिक में भाग लेना कहीं ना कहीं हर खिलाड़ी का सपना होता है हालांकि कुछ खिलाड़ियों के लिए ये सपना कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण होता है. टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने देश में छिड़ रहे युद्ध और सिविल वॉर से भागकर दूसरे देश में शरण ली और ओलंपिक टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे.
ओलंपिक में भाग लेना कहीं ना कहीं हर खिलाड़ी का सपना होता है हालांकि कुछ खिलाड़ियों के लिए ये सपना कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण होता है. टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने देश में छिड़ रहे युद्ध और सिविल वॉर से भागकर दूसरे देश में शरण ली और ओलंपिक टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) ये सभी एथलीट्स केन्या की राजधानी नैरोबी में मौजूद गॉन्ग हिल्स में रहते हैं. तेगला लोरुप पीस फाउंडेशन ने इन सभी खिलाड़ियों को तैयार किया है. कई ऐसे भी एथलीट्स हैं जो ओलंपिक्स में पदक पाने की उम्मीद लगा रहे हैं वही कुछ खिलाड़ी अपने देश से इतर बेहतर हालातों में समय बिताकर ही सुकून महसूस कर रहे हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी ने साल 2015 में एक ओलंपिक रिफ्यूजी टीम का निर्माण किया था. इस टीम के सहारे वे उन शरणार्थियों को ओलंपिक्स के लिए प्रेरित करना चाहते थे जिन्हें युद्ध या सिविल वॉर के चलते अपने देशों को छोड़ना पड़ा लेकिन खेल को लेकर उनके जज्बे में कोई कमी नहीं आई. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











