
युद्ध कौन जीतेगा, भारत के पास कितने राफेल... जंग की आहट के बीच गूगल पर क्या सर्च कर रहे पाकिस्तानी?
AajTak
Trending In Pakistan: पाकिस्तान के लोग गूगल पर सबसे ज्यादा भारत पाकिस्तान की लड़ाई को लेकर सर्च कर रहे हैं. यहां तक की पाकिस्तान में यह भी सर्च किया जा रहा है कि भारत के पास कितनी राफेल मिसाइल हैं और युद्ध हुआ तो कौन-सा देश जीतेगा.
Top Google Search In Pakistan After Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस हमले के जवाब में भारत सरकार ने एक के बाद एक कई कड़े फैसले लेते हुए पाकिस्तान पर दबाव बना दिया है. सरकार ने पाकिस्तानी विमानों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है.
इसके अलावा भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम भी जारी कर दिया है. भारत ने सिंधु जल संधि को भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. इसके अलावा, भारत में पाकिस्तानी सिलेब्रिटीज के खातों को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. इस बीच, पाकिस्तान की जनता और मीडिया में भी हलचल मची हुई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भारत और युद्ध से जुड़ी खबरें ट्रेंड कर रही हैं. पाकिस्तानी यूज़र्स सबसे अधिक भारत की सैन्य तैयारियों, भारत सरकार के फैसलों और राफेल मिसाइल को लेकर जानकारी सर्च कर रहे हैं.
नीचे दिए गए टेबल पर पाकिस्तान में सर्च होने वाले टॉप की-वर्ड्स हैं.
पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने लिए उठाए ये कदम
पहलगाम अटैक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया था. यह पहली बार है जब भारत ने इतनी बड़ी और सख्त कार्रवाई की गई. भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बड़ी जंग हो चुकी है लेकिन पहले कभी भी इस संधि को स्थगित नहीं किया गया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











