युद्ध के 28वें दिन दहला यूक्रेन का मारियुपोल, बम विस्फोट के बीच फंसे 2 लाख आम नागरिक, जानिए बड़ी बातें
ABP News
रूस ने मंगलवार को मारियुपोल शहर में दो शक्तिशाली बम विस्फोट किया. जिसके कारण यह शहर बुरी तरह से दहल उठा.
यूक्रेन रूस जंग को लगभग एक महीना होने को है. इस दौरान रूस यूक्रेन के हर बड़े शहरों को तबाह कर चुका है. इन हमलों में हजारों लोग मारे जा चुके हैं. जबकि लाखों से ज्यादा लोग पलायन कर रहे है. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, जंग की शुरुआत से अब तक यूक्रेन से 34 लाख लोगों ने अपना घर छोड़ पलायन किया है और शरणार्थी के तौर पर पड़ोसी मुल्कों में जाकर शरण लेकर रह रहे हैं. पलायन करने वाले ज्यादातर लोगों में बूढ़े, महिलाएं और बच्चे हैं. इन लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी मुल्कों में शरण ली हुई है. अधिकतर लोगों ने पोलैंड और रोमानिया में शरण लिया है.
इस बीच रूस ने मंगलवार को मारियुपोल शहर में दो शक्तिशाली बम विस्फोट किया. जिसके कारण यह शहर बुरी तरह से दहल उठा. लगातार हो रहे हमले के बीच यूक्रेनी अधिकारी नागरिकों को बचाने की कोशिश में लगे हैं. ह्यूमन राइट्स वॉच ने एक स्थानीय अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि इस रणनीतिक शहर में 200,000 से अधिक लोग फंसे हुए हैं.

ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल








