
युद्ध के 25 अपडेट्स: खारकीव में मेट्रो स्टेशनों में छिपे लोग, मारियूपोल में हर तरफ मलबा, खंडहर
AajTak
बर्दियांस्क एयरपोर्ट पर तबाही की तस्वीरें दिखी हैं. धुआं दूर तक दिख रहा है. पोर्ट के पास खडे़ जहाजों में भी आग लग गई. यूक्रेन ने रूसी जहाज पर मिसाइल दागी थी. बर्दियांस्क में रूस और यूक्रेन के बीच भिड़ंत जारी है. कई जगह तबाही के निशान नजर आ रहे हैं. पूर्वी यूक्रेन के इजियम शहर पर रूस ने भारी बमबारी की है. कई जगह भारी नुकसान हुए हैं. इजियम पर रूस ने कब्जे का दावा भी किया है. पूर्वी यूक्रेन के इजियम शहर में कई इमारतें तबाह हो गईं. खारकीव में रूसी हमलों से भारी नुकसान हुआ है. तबाही की दहलाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. खारकीव के हजारों लोगों से छिन घर गया. लोग मेट्रो स्टेशनों में छुपे हैं. मारियूपोल में हर तरफ मलबा, खंडहर और आग है. देखें रूस यूक्रेन युद्ध के 25 अपडेट्स.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











