
यामी गौतम की मेहंदी सेरेमनी में बहन सुरीली गौतम ने लुटाया प्यार, वायरल हुआ वीडियो
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर से शादी करके अपने फैंस संग फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा सरप्राइज दिया है. यामी और आदित्य की शादी हिमाचल प्रदेश में हुई थी. इस इंटिमेट सेरेमनी में दोनों के परिवार शामिल हुए थे. शादी के ऐलान के बाद से ही यामी गौतम और उनकी बहन सुरीली गौतम तस्वीरें शेयर कर रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर से शादी करके अपने फैंस संग फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा सरप्राइज दिया है. यामी और आदित्य की शादी हिमाचल प्रदेश में हुई थी. इस इंटिमेट सेरेमनी में दोनों के परिवार शामिल हुए थे. शादी के ऐलान के बाद से ही यामी गौतम और उनकी बहन सुरीली गौतम तस्वीरें शेयर कर रही हैं. अब सुरीली ने यामी गौतम की मेहंदी सेरेमनी से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सुरीली मेहंदी लगवा रही हैं. दोनों बहनें बेहद खुश हैं और एक दूसरे को गाल पर किस कर रही हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में आपको शाहरुख खान का फेमस गाना मेहंदी लगाकर रखना सुनने को मिलेगा.More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












