
यादव महासभा पर मुलायम जैसी पकड़ नहीं रख सके अखिलेश... बिगड़ न जाए सपा का गेम?
AajTak
उत्तर प्रदेश की सियासत जाति के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है. ऐसे में यादव महासभा जो सपा के लिए सियासी तौर पर खाद-पानी देने का काम करती रही है, वो अब अखिलेश यादव की पकड़ से बाहर निकल रही है. अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की कमान सपा नेता के हाथों से निकल कर बंगाल के डॉ. सगुन घोष और बसपा सांसद श्याम सिंह यादव के हाथों में आ गई है.
उत्तर प्रदेश की सियासत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार सियासी चक्रव्यूह में घिरते जा रहे हैं. सपा से अलग हो चुके शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव से हिसाब-किताब बराबर ही नहीं बल्कि सपा के 'यादव' कोर वोटबैंक में सेंधमारी 'यदुकुल मिशन' शुरू किया है. बीजेपी की नजर पहले से ही यादवों पर है. इन सारी कवायद के बीच अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा भी अब सपा के पकड़ से बाहर निकलती नजर आ रही है, जिससे अखिलेश यादव के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं.
यादव महासभा में बड़ा बदलाव
गुजरात के द्वारिका में रविवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कार्यकारी समिति की बैठक में कोलकाता के डॉ. सगुन घोष को राष्ट्रीय अध्यक्ष और बसपा सांसद श्याम सिंह यादव को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है. यादव समाज के सबसे बड़े संगठन की कमान सपा के किसी नेता के हाथ में नहीं होगी जबकि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा महासभा पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखा था.
पिछल तीन दशकों में पहली बार यादव महासभा में इतना बड़ा बदलाव दिख रहा है, जिसका असर आने वाले समय में सपा की सियासत पर पड़ना लाजमी है. 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यादव महासभा में हुए इस बदलाव से अखिलेश यादव के लिए अपने कोर वोटबैंक यादव समुदाय को भी साधे रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है, क्योंकि तमाम विपक्षी पार्टियों की नजर इसी यादव वोटबैंक पर है.
यादव महासभा की सियासत
दरअसल, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की स्थापना आजादी से पहले 1924 में हुई हैं. चौधरी बदन सिंह से लेकर अभी तक कुल 46 अध्यक्ष चुने गए हैं. इनमें से ज्यादातर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के रहे हैं, जिसके चलते मुलायम सिंह की सियासत में यादव महासभा का अहम योगदान रहा. चौधरी राम गोपाल से लेकर चौधरी हरमोहन सिंह और पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह तक ने यादव महासभा की कमान संभाली. महासभा के ये तीनों ही अध्यक्ष सपा से जुड़े रहे हैं और मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते थे.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









