
'यह सिर्फ लापरवाही नहीं, साजिश...', उत्तराखंड में वन भूमि पर कब्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में वन भूमि पर अवैध कब्जों और निर्माण को लेकर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने मशीनरी और कब्जाधारियों के बीच मिलीभगत के संकेत जताए. कोर्ट ने दो सप्ताह में विस्तृत हलफनामा मांगा है, जिसमें अवैध कब्जे और निर्माणों का ब्यौरा हो.
उत्तराखंड की वन भूमि पर अवैध कब्जों और निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा है कि यह मामला सिर्फ लापरवाही का नहीं है, बल्कि राज्य मशीनरी और कब्जाधारियों के बीच संभावित मिलीभगत का संकेत देता है.
कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को निर्देश दिया है कि वह दो सप्ताह के अंदर एक विस्तृत हलफनामा प्रस्तुत करे, जिसमें अवैध निर्माणों का विवरण, जमीन का क्षेत्रफल और साइट प्लान शामिल हों.
सुप्रीम कोर्ट ने जोर देते हुए कहा कि यह पता लगाना जरूरी है कि कितनी भूमि पर कब्जा हुआ और क्या इसमें अधिकारियों का मौन समर्थन रहा.
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य के अधिकारियों ने जानबूझकर आंखें बंद रखीं, जबकि वन भूमि पर कब्जा धीरे-धीरे बढ़ता रहा. कोर्ट ने इसे राज्य तंत्र की “लगातार और गंभीर लापरवाही” करार दिया.
सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, लगभग 2866 एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा हुआ है. इनमें से एक हिस्सा ऋषिकेश की पशुलोक सेवा समिति को लीज पर मिला था, जिसने उसे अपने सदस्यों में विभाजित किया. विवादों के बीच एक समझौता डिक्री पेश की गई, जिसे कोर्ट ने संदिग्ध और मिलीभगत वाली बताया.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: रुद्रपुर में धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, प्रशासन ने कब्जे में ली 8 एकड़ सरकारी जमीन

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








