
'यह बेहद भयावह है...', संघ की शाखा में यौन शोषण के आरोपों पर बोलीं प्रियंका गांधी
AajTak
मामला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े सदस्यों पर एक आईटी प्रोफेशनल के यौन शोषण के आरोपों से जुड़ा है. केरल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट में दावा किया कि उसे आरएसएस के कई सदस्यों ने बार-बार यौन शोषण का शिकार बनाया.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से जुड़े यौन शोषण और आत्महत्या के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस पूरे प्रकरण की संपूर्ण और निष्पक्ष जांच की मांग की है. मामला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े सदस्यों पर एक आईटी प्रोफेशनल के यौन शोषण के आरोपों से जुड़ा है.
मृतक की पहचान अनंदु अजी के रूप में हुई है, जो आईटी क्षेत्र में कार्यरत युवक था. उसने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर एक अंतिम पोस्ट में दावा किया कि उसे आरएसएस के कई सदस्यों ने बार-बार यौन शोषण का शिकार बनाया, जिससे उसका मानसिक स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हुआ. उसने आरोप लगाते हुए यह भी लिखा कि वह ऐसा शिकार बनने वाला अकेला व्यक्ति नहीं है और यह कृत्य आरएसएस के शिविरों में व्यापक रूप से फैला हुआ है.
इस घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “अपने सुसाइड नोट में अनंदु अजी ने लिखा है कि उसे आरएसएस के कई सदस्यों ने बार-बार यौन शोषण का शिकार बनाया. उसने साफ तौर पर कहा कि वह अकेला नहीं था और आरएसएस शिविरों में यह कृत्य बड़े पैमाने पर हो रहा है. अगर यह सच है, तो यह बेहद भयावह है.”
उन्होंने कहा कि आरएसएस के शिविरों में लाखों बच्चे और किशोर भाग लेते हैं और अगर ऐसे आरोप सच हैं तो यह सुरक्षा और नैतिक जिम्मेदारी का गंभीर सवाल है. प्रियंका ने आरएसएस नेतृत्व से तुरंत कार्रवाई करने की अपील करते हुए लिखा, “आरएसएस के नेतृत्व को तुरंत इस पर जवाब देना चाहिए. उन्हें सच्चाई सामने लानी चाहिए.”
उन्होंने आगे लिखा, “लड़कों के साथ यौन शोषण भी उतना ही व्यापक और भयावह है जितना लड़कियों के साथ होता है. इन अमानवीय अपराधों पर जो चुप्पी है, उसे तोड़ना बेहद जरूरी है.”

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









