
'यह ऐतिहासिक मील का पत्थर', नेपाल में बालेन शाह की पार्टी बनी सबसे बड़ी पार्टी, PM मोदी ने दी बधाई
ABP News
Nepal Election Result: पांच मार्च को नेपाल में हुए चुनाव की मतगणना जारी है. पड़ोसी देश में बालेन शाह की आरएसपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पीएम मोदी ने नेपाल की जनता को बधाई दी है.
नेपाल में फिलहाल नई सरकार के गठन को लेकर मतगणना जारी है. यहां हुए आम चुनाव में लगभग बालेन शाह की सरकार बनती हुई नजर आ रही है. अबतक 165 सीटों पर रुझान आ चुके हैं. काठमांडू के मेयर रह चुके बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने बढ़त बनाई हुई है. अब इन्हीं नतीजों पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के लोगों और सरकार को बधाई दी है.
पीएम मोदी ने नेपाल को दी बधाई
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, मैं नेपाल के लोगों और सरकार को चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन पर दिल से बधाई देता हूं. अपने नेपाली भाइयों और बहनों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इतने जोश के साथ इस्तेमाल करते देखना बहुत अच्छा लग रहा है. यह ऐतिहासिक मील का पत्थर नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में एक गर्व का पल है. एक करीबी दोस्त और पड़ोसी के तौर पर भारत नेपाल के लोगों और उनकी नई सरकार के साथ मिलकर काम करने के अपने वादे पर कायम है ताकि साझा शांति, तरक्की और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सके.
सफलतापूर्वक र शान्तिपूर्ण रूपमा निर्वाचन सम्पन्न भएकोमा म नेपालका जनता र सरकारलाई हार्दिक बधाई दिन चाहन्छु। मेरा नेपाली दिदीबहिनी तथा दाजुभाइहरूले आफ्नो लोकतान्त्रिक अधिकार यति जीवन्त रूपमा प्रयोग गरेको देख्न पाउँदा अत्यन्तै खुशी लागेको छ। यो ऐतिहासिक उपलब्धि नेपालको…













