
'यही औकात रह गई...', बुर्ज खलीफा पर नहीं दिखा मुल्क का झंडा तो भड़के पाकिस्तानी, फिर...
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके मुताबिक, पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को बुर्ज खलीफा के सामने पाकिस्तानियों की भीड़ इस उम्मीद से जमा हुई कि पाकिस्तान का झंडा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर लहराएगा लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया.
पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की खुशी संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में रह रहे पाकिस्तानियों के लिए उस वक्त उदासी में बदल गई जब दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर उन्हें पाकिस्तान का झंडा नहीं नजर आया. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुबई में रह रहे पाकिस्तानी 14 अगस्त को बुर्ज खलीफा के सामने जमा दिख रहे हैं. उन्हें उम्मीद थी कि रात के बारह बजते ही बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंड़ा जगमगा उठेगा.
हालांकि, जब ऐसा नहीं हुआ तो पाकिस्तानियों में उदासी और नाराजगी भर गई. वायरल वीडियो में एक महिला कह रही है कि पाकिस्तानियों की यही औकात रह गई है.
Wion News की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ही देर में यह खबर फैल गई कि इस साल बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं दिखाया जाएगा. हालांकि, इसके कुछ घंटे बाद बुर्ज खलीफा के सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा डिस्प्ले हो रहा था.
सोशल मीडिया पर वायरल पाकिस्तानियों की नाराजगी का वीडियो
दरअसल, 14 अगस्त को दिन की शुरुआत के साथ ही दुबई में रह रहे और वहां घुमने गए पाकिस्तानी पर्यटक बुर्ज खलीफा के पास इस उम्मीद से जमा हुए कि इमारत पर उनके देश का झंडा लहराएगा लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो वो बेहद उदास और नाराज हो गए.
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक महिला अपना गुस्सा दिखाते हुए कह रही है, '12 बजकर 1 मिनट हो गए हैं. लेकिन दुबई वालों ने कहा है कि बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं लहराया जाएगा....नहीं नजर आएगा. ये औकात रह गई है हमारी. पाकिस्तान के लोग यहां पर नारेबाजी कर रहे हैं लेकिन बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं लगा. बहुत बुरा हुआ. पाकिस्तानियों के साथ प्रैंक हो गया ये तो.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









