
यहां होगी 'खूनी बारिश', जारी हुआ अलर्ट, कुछ ऐसे मिले संकेत...
AajTak
Blood Rain UK: इस बारिश के सोमवार से होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, यहां हर साल ये बारिश होती है. इसे खूनी बारिश इसके रंग के कारण कहा जाता है.
'ब्लड रेन' यानी खूनी बारिश शब्द सुनकर ऐसा लगता है जैसे खून की बारिश की बात की जा रही हो. अभी ब्रिटेन को लेकर कहा जा रहा है कि यहां खूनी बारिश हो सकती है. स्थानीय मीडिया में इसे लेकर काफी चर्चा भी हो रही है. लेकिन ये खूनी बारिश आखिर है क्या? अब इस बारे में जान लेते हैं.
बारिश के सोमवार से होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, ब्रिटेन में हर साल ये बारिश होती है. इसे खूनी बारिश इसके रंग के कारण कहा जाता है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, ये ऐसी बारिश होती है, जिसमें कुछ मात्रा में धूल भी मिल जाती है. ये धूल आमतौर पर सहारा रेगिस्तान से आती है. इससे बारिश का रंग बदल जाता है.
सामान्य तौर पर जो धूल दिखती है, वो पीले या भूरे रंग की होती है. जब ये कम मात्रा में बादलों में मिले, तो बारिश भी सामान्य ही होती है.
अंतर तभी पता चलता है, जब बारिश का पानी सूख जाए और लोगों की कार या शीशे के ऊपर धूल की परत जमा मिले.
वहीं खूनी बारिश में अगर लाल कण अधिक मात्रा में मिले हों, या गाढ़े हों, तो यह बारिश के वक्त भी लाल रंग की ही दिखती है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











