
यहां हवा में उड़ता दिखा सोफा, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल, आखिर ऐसा क्या हुआ?
AajTak
तुर्की में तेज रफ्तार तूफान आने की वजह से लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है. इससे यहां सोफे तक उड़ने लगे. इसका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें सोफे को माचिस की डिब्बी की तरह उड़ते हुए देखा जा सकता है.
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए. वीडियो में एक सोफा बीच हवा में ऐसे उड़ रहा है, मानो कोई पक्षी हो. मामला तुर्की की राजधानी अंकारा का है. ये घटना 17 मई की बताई जा रही है. दरअसल यहां भीषण तूफान आया था. जिसके कारण हवा की रफ्तार इतनी तेज हो गई कि वो सब कुछ अपने साथ उड़ाकर ले जाने लगी.
तभी किसी ने ये वीडियो बना लिया, जिसमें सोफे को हवा में उड़ते देखा गया है. वीडियो को ट्विटर पर इयान ब्रेमर नाम के यूजर ने शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि सोफा एक बिल्डिंग से उड़ता हुआ निकलता है और फिर तेजी से दूसरी बिल्डिंग में दाखिल हो जाता है. ये वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. साथ ही इसे लेकर हैरानी भी जता रहे हैं.
crazy storm in ankara, turkey sends this sofa off to the land of ozpic.twitter.com/LYcS5638XK
रूसी मिसाइल से लोगों ने की तुलना लोग सोफे का मजाक भी बना रहे हैं. कोई इसकी तुलना रूसी मिसाइल से कर रहा है, तो कोई इसे बेहद तेज हो रही होम डिलीवरी बता रहा है. कुछ लोगों को ये देख अलादीन की कहानी याद आ गई. उन्होंने कहा कि अब कालीन उड़ने वाले दिन पुराने हो गए. अब तो सोफे ही उड़ेंगे. एक यूजर ने कहा, 'यह अब मिसाइल है, सोफा नहीं. जिसे तेज गति से छोड़ा गया है.' एक अन्य यूजर ने कहा, '21वीं सदी का तुर्की: अब उड़ने वाले कालीन नहीं, हमारे पास उड़ने वाले सोफे हैं.' तीसरे यूजर का कहना है, 'मुझे लगा कि ये सुपरसोनिक रूसी मिसाइल है.'
लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












