
'यहां सिर्फ भारतीय, नहीं है ब्रिटिश स्टाफ...' शख्स ने दिखाई लंदन एयरपोर्ट की हकीकत, वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक अमेरिकन आदमी लंदन के एक एयरपोर्ट पर कहता है कि यहां जितने भी दिख रहे हैं सारे इंडियन ही हैं, यहां काम करने वाले लोकल नहीं दिखाई दे रहे है.
अमेरिकी शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हैरान होते हुए बता रहा है कि उसे लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर एक भी ब्रिटिश स्टाफ नहीं दिख रहा है. उस शख्स का कहना है कि वहां जितने भी लोग काम कर रहे हां सारे इंडियन हैं. चाहे वो सिक्योरिटी से हो या शॉप्स और सर्विस काउंटर पर, सभी जगह केवल भारतीय ही दिखाई दे रहे.
अब अमेरिकन शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर Immigrateful नाम के यूजर ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
जानिए क्या कह रहा है वायरल वीडियो में आदमी
वीडियो में ये शख्स बताता है... मैं अभी लंदन पहुंचा हूं, एयरपोर्ट पर घूम रहा हूं, रेस्टोरेंट्स और बाकी जगहों पर... लेकिन मुझे एक भी ब्रिटिश स्टाफ नहीं दिखा, हर कोई इंडियन लग रहा है...
ये शख्स सवाल उठाता है कि वहां लोकल ब्रिटिश लोग क्यों नहीं दिख रहे. बाद में अपने बयान का बचाव करते हुए आदमी कहता है कि ये रेसिस्ट नहीं था, बल्कि एक जायज सवाल था... किसी भी देश में लोकल लोगों की मौजूदगी को लेकर, उसका मानना है कि जब वो किसी देश में जाते हैं, तो वहां की वर्कफोर्स में स्थानीय लोग दिखने चाहिए. अगर मैं अमेरिका में घूमता हूं, तो मैं चाहता हूं कि वहां अमेरिकन लोग काम करते दिखें.
कमेंट में दे रहे लोग प्रतिक्रिया

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












