
'यहां फर्जी डिग्री बनाई जाती है', जब प्राइवेट यूनिवर्सिटी में नकली CBI अधिकारी बनकर पहुंचे युवक
AajTak
सूरत के कोसंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपी सवानी यूनिवर्सिटी स्थित है. इसी यूनिवर्सिटी के गेट पर एक शख्स पहुंच और खुद की पहचान एंटी करप्शन और सीबीआई अधिकारी के तौर पर दी. गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स से उसने कहा कि उसे इस यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री बनाए जाने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच के लिए वह यूनिवर्सिटी के जिम्मेदार व्यक्ति से मिलकर बात करना चाहता है.
गुजरात के अलग-अलग इलाकों से नकली अधिकारी, नकली टोल नाका जैसे मामले सामने आ चुके हैं. सूरत से एक बार फिर नकली सीबीआई अधिकारी बनकर हेकड़ी दिखाने का मामल सामने आया है. पकड़े गए दोनों युवक नकल सीबीआई अधिकारी बनकर एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में नकली डिग्री बनाने का आरोप लगा जांच करने के लिए पहुंचे थे.
यूनिवर्सिटी स्टाफ को उन पर शक हुआ तो उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कंफर्म किया कि सीबीआई अधिकारी बनकर आए दोनों युवक सीबीआई में नहीं है, बल्कि सीबीआई के नकली अधिकारी हैं. पुलिस ने दोनों नकली सीबीआई अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, सूरत के कोसंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपी सवानी यूनिवर्सिटी स्थित है. इसी यूनिवर्सिटी के गेट पर एक शख्स पहुंच और खुद की पहचान एंटी करप्शन और सीबीआई अधिकारी के तौर पर दी. गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स से उसने कहा कि उसे इस यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री बनाए जाने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच के लिए वह यूनिवर्सिटी के जिम्मेदार व्यक्ति से मिलकर बात करना चाहता है.
स्टाफ ने अंदर मिलने बुलाया
सिक्योरिटी गार्ड ने सीबीआई अधिकारी बनकर पहुंचे शख्स के बारे में यूनिवर्सिटी के स्टाफ को जानकारी दी. यूनिवर्सिटी में मौजूद स्टाफ ने उसे मिलने के लिए अंदर आने की इजाजत दे दी. यूनिवर्सिटी के गेट पर सबसे पहले पहुंचने वाले शख्स का नाम पार्थ भोला भाई टाठानी था. यूनिवर्सिटी स्टाफ से पथ ने कहा कि वह एंटी करप्शन हेड क्वार्टर सीबीआई से आया हुआ है और यूनिवर्सिटी में डुप्लीकेट डिग्री बनाई जाती है, जिसकी हमें शिकायत मिली है.
पुलिस को दी गई सूचना

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










