
यहां कुत्ते की पॉटी से लगाते हैं मालिक का पता... ये सिस्टम शायद ही कहीं होगा!
AajTak
अब कुत्तों के पॉटी करने पर भी टैक्स लगने लगे हैं. यह मजाक नहीं, सच है. यूरोप में एक ऐसा शहर है, जहां अगर आप अपने पालतू पपी को लेकर गए हैं तो आपको प्रतिदिन के हिसाब से पैसे देने होंगे. वहीं पॉटी के सोर्स का पता लगाने के लिए अपने कुत्तों का डीएनए टेस्ट कराना होगा.
इटली के एक शहर में कुत्तों के पॉटी पर टैक्स लगाया जा रहा है. यह टैक्स वहां आने वाले टूरिस्ट कुत्तों पर भी लगेगा. यानी किसी दूसरे देश या शहर से आने वाले पर्यटक अगर अपने साथ अपना पालतू कुत्ता या पपी लाते हैं तो उन्हें भी टैक्स देना होगा. यह कानून एक विवादास्पद आदेश के बाद लाया जा रहा है, जिसके तहत पॉटी से उसके मालिक का पता लगाया जाएगा. इसके लिए कुत्तों का डीएनए टेस्ट करवाना मालिकों को जरूरी होगा.
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इटली के बोलजानो में अधिकारियों ने कुत्तों पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव लाया है. इससे पशु अधिकार कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है. कार्यकर्ताओं का दावा है कि कुत्तों पर यह कर बहुत पहले ही समाप्त हो चुका है.
कुत्तों के पॉटी का पता लगाने के लिए होगा डीएनए टेस्ट पालतू कुत्तों पर टैक्स का प्रस्ताव और विवादास्पद कुत्ते से संबंधित आदेश के बाद आया है. इसमें कुत्तों के पॉटी के सोर्स का पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट करवाना अनिवार्य किया गया है. वहां के प्रांतीय पार्षद लुइस वाल्चर ने कहा है कि जो मालिक पहले से ही उक्त डीएनए टेस्ट के लिए पंजीकृत हैं, उन्हें दो साल तक पेट टैक्स से छूट दी जाएगी.
हर दिन देने होंगे इतने पैसे गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, बिल के अनुसार, मालिकों से अपने पालतू कुत्तों को इस विचित्र शहर में लाने के लिए प्रतिदिन €1.50 ($1.75) यानी करीबन 150 रुपये देनें होंगे.
पूरे साल के देने होंगे करीब 10 हजार रुपये न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रस्तावित उपाय को 2026 में लागू किया जाएगा. इसके तहत स्थानीय लोगों को प्रतिवर्ष 100 यूरो (117.04 डॉलर) यानी 10 हजार से अधिक का भुगतान करना होगा. इस शहर में पहले भी ऐसी व्यवस्था थी, जिसे 2008 में खत्म कर दिया गया था. ऐसा करके अब फिर से इसे बहाल कर दिया जाएगा.
सड़कों से पॉटी साफ करने में खर्च होगा टैक्स का पैसा वाल्चर ने कहा कि फुटपाथ की सफाई पूरे समाज की जिम्मेदारी है. हमारे शहर की सड़कों पर गंदगी सिर्फ कुत्तों के पॉटी से आती है. यदि नीति को मंजूरी मिल जाती है, तो आय का एक हिस्सा कुत्तों के पॉटी से भरी सड़कों की सफाई के लिए खर्च किया जाएगा, जो कि एक गंभीर समस्या है. वॉल्चर ने कहा, जिन्होंने यह उपाय प्रस्तुत किया था.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











