
यहां कल तक कुछ नहीं था, फिर अचानक से सामने आया चर्च, हैरत में इस देश के लोग
AajTak
बताया जा रहा है कि ये चर्च 16वीं सदी का है. इसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं. इसे दूर दूर से देखने के लिए लोग आ रहे हैं.
ये वो जगह है, जहां कल तक पानी ही पानी था. लेकिन अब अचानक वहां चर्च दिखाई देने लगा. इसने लोगों को काफी हैरान कर दिया है. फिर घटना के पीछे की वजह सामने आई. मामला मेक्सिको का है. इस जगह पर बीते कई दशकों से पानी भरा हुआ था. तब यहां कोई इमारत या ढांचा नहीं दिखता था. अब एक बड़ा चर्च आकर खड़ा हो गया.
इसके पीछे का कारण पानी के सूखने को बताया जा रहा है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यहां के लोगों का कहना है कि ये सबकुछ पांच महीने पहले शुरू हुआ था. तब बांध में पानी का स्तर कम हो रहा था. ये लगातार कम होता गया और अब काफी कम बचा है. इसी वजह से यहां चर्च दिख रहा है.
1960 के दशक में डूबा था
इस जगह पर साल 1960 के दशक में चर्च बांध की वजह से डूब गया था. बीच बीच में जब भी कभी पानी का स्तर नीचे जाता, तो वो दिखने लगता. लेकिन अब ये पूरी तरह बाहर आ गया है. इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. हालांकि इसके कारण मछुआरों की कमाई पर एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है. उनका कहना है कि तापमान काफी ज्यादा है और इसके चलते पानी बेहद गर्म हो गया है. इसलिए मछलियों की मौत हो रही है.
16वीं सदी का है ये चर्च
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि चर्च 16वीं सदी का है. इसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक यूजर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'लगभग 60 साल में पहली बार मेक्सिको में 16वीं शताब्दी का आश्चर्यजनक चर्च सूखे से ग्रस्त जलाशय से निकला है. सूखाग्रस्त मेक्सिको जलाशय से एक प्राचीन कैथोलिक चर्च उभरा. सैंटियागो का मंदिर नेजाहुअलकोयोटल जलाशय में स्थित था, जो 29 फीसदी भरा हुआ है.'

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











