
यहां आइए, घर खरीदिए, सरकार ही देगी 50 लाख रुपये!
AajTak
सरकार ये स्कीम इसलिए लेकर आई है, ताकि आइलैंड से लोगों के निर्वासन को रोका जा सके. आबादी काफी कम होने की वजह से इन आइलैंड को कई तरह के खतरे का सामना करना पड़ रहा है.
अगर आपको कोई कहे कि घर खरीदने के लिए सरकार ही आपको 50 लाख रुपये देगी तो आप क्या सोचेंगे? आप कह सकते हैं कि ऐसा कहीं होता नहीं है. लेकिन स्कॉटलैंड की सरकार एक ऐसी ही योजना लॉन्च करने जा रही है जहां लोगों को घर खरीदने के लिए करीब 50 लाख रुपये दिए जाएंगे.
घर खरीदने की ये योजना स्कॉटलैंड के कुछ आइलैंड पर शुरू की जाएगी. स्कॉटिश सरकार युवाओं और फैमिली वालों को 50,000 पाउंड (48 लाख रुपये से अधिक) का भुगतान करने की योजना के साथ आगे बढ़ रही है. 2026 तक करीब 100 परिवारों को 48-48 लाख रुपये दिए जाएंगे.
सरकार ये स्कीम इसलिए लेकर आई है, ताकि उन आइलैंड से लोगों के निर्वासन को रोका जा सके, जहां आबादी काफी घट गई है. स्कॉटिश सरकार के मंत्रियों को उम्मीद है कि यह पहल उन 93 आइलैंड में बसे लोगों की नौकरियों और अवसरों की कमी की चिंताओं को भी दूर करेगी.
'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने कहा है कि उनकी योजना लोगों को आइलैंड पर स्थायी जीवन जीने में मदद करने के लिए घरों को खरीदने, बनाने या पुनर्निर्मित करने के साथ-साथ व्यवसाय शुरू करने की अनुमति देगी. इस योजना के लिए आवेदन पहले ही किए जा चुके हैं.दूर देशों के लोगों ने भी इसमें अप्लाई किया है. इनमें दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर के लोग भी शामिल हैं.
घरों की कीमतों में इजाफा
लेकिन सरकार की इस योजना को आलोचकों द्वारा एक 'नौटंकी' करार दिया गया है. उनका कहना है कि यह निर्वासन की समस्या के पीछे के दीर्घकालिक मुद्दों को हल नहीं करेगी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










