
यमुना की सफाई प्रवेश वर्मा के जिम्मे, प्रदूषण से मुक्ति का काम सिरसा को, CM रेखा के हवाले वित्त... जानें- किस मंत्री के सामने क्या चुनौती
AajTak
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद वित्त विभाग अपने पास रखा है. यानी इसका मतलब यह हुआ कि दिल्ली की नई सरकार का पहला बजट वही विधानसभा में पेश करेंगी. दिल्ली का बजट पिछले वर्षों तक सरप्लस रहता था, लेकिन मौजूदा वित्तीय स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. अब दिल्ली का हिसाब-किताब घाटे में चला गया है. दिल्ली में बीजेपी ने चुनाव के दौरान जितने वायदे किए हैं उन्हें पूरा करने के लिए अच्छे खासे फंड की जरूरत होगी.
दिल्ली सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार जैसे विभाग अपने पास रखे हैं.वहीं अन्य छह मंत्रियों को सड़क, स्वास्थ्य, जल, गृह समेत महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं. दिल्ली में 26 साल बाद भाजपा की सरकार बनी है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने जनता से कई बड़े वादे किए थे. नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इनमें से दो वादों को हरी झंडी मिल गई. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट ने आयुष्मान भारत योजना को लागू करने को मंजूरी दे दी है. साथ ही कैग की 14 लंबित रिपोर्ट्स को भी विधानसभा के पहले सत्र में सदन के पटल पर रखने का फैसला कैबिनेट में हुआ. विभागों के बंटवारे के बाद समझिए कि कौन सी चुनौतियां किसके हिस्से में आई हैं...
दिल्ली को वित्तीय घाटे से बाहर निकालना
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद वित्त विभाग अपने पास रखा है. यानी इसका मतलब यह हुआ कि दिल्ली की नई सरकार का पहला बजट वही विधानसभा में पेश करेंगी. दिल्ली का बजट पिछले वर्षों तक सरप्लस रहता था, लेकिन मौजूदा वित्तीय स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. अब दिल्ली का हिसाब-किताब घाटे में चला गया है. दिल्ली में बीजेपी ने चुनाव के दौरान जितने वायदे किए हैं उन्हें पूरा करने के लिए अच्छे खासे फंड की जरूरत होगी. दिल्ली के भीतर विकास के काम को आगे बढ़ाने के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाना होगा, जो तमाम योजनाओं के लिए सब्सिडी और महिलाओं को 2500 रुपये मासिक की आर्थिक मदद देने के बाद आसान नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली को मिलेगी नई दिशा? जो केजरीवाल नहीं कर सके, क्या रेखा गुप्ता कर पाएंगी? देखें 10तक
यमुना को साफ करने की जिम्मेदारी

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







