
यमन बना जंग का मैदान... यूएई समर्थन वाले STC पर सऊदी अरब की एयर स्ट्राइक, 7 की मौत
AajTak
दक्षिणी यमन में सऊदी अरब और यूएई समर्थित गुटों के बीच टकराव तेज हो गया है. शुक्रवार को सऊदी अरब ने यूएई समर्थित साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल के ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिनमें सात लोगों की मौत और 20 से ज्यादा के घायल होने की पुष्टि हुई है.
सऊदी अरब ने शुक्रवार को दक्षिणी यमन में यूएई समर्थित अलगाववादी संगठन साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) के लड़ाकों पर हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई, जब सऊदी समर्थित यमनी सरकार ने यूएई को देश से हटने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. यमन अब रियाद और अबू धाबी जैसे अरब देशों के बीच टकराव का एक केंद्र बन गया है.
सात की मौत, 20 घायल
न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, शुक्रवार को सऊदी लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी यमन में साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) के ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. वादी हदरमौत और हदरमौत रेगिस्तान क्षेत्र में STC के नेता मोहम्मद अब्दुलमलिक ने बताया कि अल-खसाह कैंप पर सात हवाई हमले किए गए.
इन हमलों में सात लोगों की जान गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इससे पहले 30 दिसंबर को सऊदी अरब ने यमन के बंदरगाह शहर मुकल्ला पर भी बमबारी की थी. सऊदी अरब का दावा था कि वहां यूएई की ओर से हथियारों की खेप भेजी जा रही थी.
क्या है विवाद?
सऊदी अरब और उसके सहयोगी राष्ट्रपति रशद अल-अलीमी की सरकार का समर्थन कर रहे हैं, जबकि यूएई, STC के साथ खड़ा है, जो दक्षिणी यमन को अलग देश बनाने की लड़ाई लड़ रहा है. STC ने दिसंबर में सऊदी सीमा से सटे हदरमौत और पड़ोसी महरा प्रांत के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था. रियाद इन बढ़तों को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानता है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








