
यति नरसिंहानंद महाराज के बयान पर महाराष्ट्र में बवाल, गुस्साई भीड़ ने अमरावती में किया थाने पर पथराव
AajTak
उत्तर प्रदेश के यती नित्यानंद महाराज द्वारा मुस्लिम धर्मगुरु के संदर्भ में दिए गए विवादित बयान के बाद अमरावती में तनाव बढ़ गया है. शनिवार को नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के लोगों की भीड़ पुलिस स्टेशन पहुंची और कार्रवाई की मांग की.
महाराष्ट्र के अमरावती में यति नरसिंहानंद महाराज द्वारा विवादित बयान के खिलाफ कानूनी करवाई की मांग करने आए अल्पसंख्यक समुदाय ने नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन पर जमकर पथराव किया. इसमें 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा. पुलिस की कई गाड़ियां इस पथराव में क्षतिग्रस्त हो गईं.
उत्तर प्रदेश के यति नरसिंहानंद महाराज द्वारा मुस्लिम धर्मगुरु के संदर्भ में दिए गए विवादित बयान के बाद अमरावती में तनाव बढ़ गया है. शनिवार को नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के लोगों की भीड़ पुलिस स्टेशन पहुंची और कार्रवाई की मांग की. स्थिति तब बिगड़ गई जब कुछ उपद्रवियों ने पुलिस स्टेशन और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव किया. इस हिंसक घटना में 8 से 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस की चार से पांच बड़ी गाड़ियां और 10 से 15 मोटरसाइकिलों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया.
स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया गया. आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए, जिसके बाद लगभग एक घंटे के संघर्ष के बाद हालात काबू में आए. नागपुरी गेट इलाके में तनाव बढ़ने के कारण पुलिस ने इलाके में जमाबंदी लागू कर दी है. पुलिस आयुक्त नवीन चंद्र रेड्डी ने यह आदेश जारी किया और कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










