
यंत्रों का क्या है अर्थ और ये कैसे करते हैं काम? जानें इससे जुड़ी खास बातें
AajTak
यन्त्र बहुत तीव्र गति से कार्य करते हैं, अतः लाभ और हानि दोनो ही तेजी से होती है. सही तरह से बना हुआ यन्त्र ग्रहों की ऊर्जा को अनुकूल बना देता है. गलत तरीके से बना हुआ यन्त्र जीवन में आफत ला सकता है. यंत्रों के निर्माण और प्रयोग की विधि गोपनीय है अतः सही यन्त्र मिल पाना काफी कठिन है.
यन्त्र एक विशेष प्रकार की ज्यामितीय संरचना है. इसमें विशेष तरह की आकृति, चिन्ह अथवा अंकों का प्रयोग किया जाता है. चिन्ह तथा रेखाओं, बिन्दुओं वाले यन्त्र अतीव शक्तिशाली होते हैं और इनका निर्माण तथा प्रयोग कठिन होता है. अंकों वाले यन्त्र सामान्य शक्तिशाली होते हैं और इनका निर्माण तथा प्रयोग अपेक्षाकृत सरल होता है. हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग यन्त्र होते हैं,एक ही प्रकार के यन्त्र हर व्यक्ति पर प्रयोग नहीं किये जा सकते. यंत्रों का प्रयोग अति विशेष दशा में तथा बड़ी सावधानी के साथ करना चाहिए अन्यथा इनके दुष्परिणाम बड़े भयंकर हो सकते हैं यन्त्र कैसे काम करते हैं? शब्दों और मन्त्रों को आकृतियों मे ढालकर यन्त्र बनाये जाते हैं. ये आकृतियां विशेष तरह की होती हैं और इन्हे विशेष नक्षत्रों में बनाया जाता है. आकाश मंडल और वातावरण की ऊर्जा को एकत्र करने लायक किया जाता है. आकृतियों के बन जाने के बाद इनमे शब्दों को जागृत किया जाता है फिर इसे विशेष नक्षत्र मे प्रयोग किया जाता है. यह वातावरण और आकाश मंडल से ऊर्जा खींचकर प्रयोग करने वाले व्यक्ति तक पहुंचाता है.
भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











