
'यंग, स्मार्ट और स्ट्रॉन्ग...', राष्ट्रपति ट्रंप ने ओहायो गवर्नर के लिए विवेक रामास्वामी को दिया समर्थन
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी को ओहायो के गवर्नर पद के लिए समर्थन दिया. ट्रंप ने उन्हें 'यंग, स्ट्रॉन्ग और स्मार्ट' बताते हुए कहा कि वे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे, टैक्स घटाएंगे और बॉर्डर सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के उद्यमी और राजनेता विवेक रामास्वामी को ओहायो राज्य के गवर्नर पद के लिए अपना "पूर्ण और संपूर्ण समर्थन" दिया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "विवेक रामास्वामी यंग, स्ट्रॉन्ग और स्मार्ट हैं, और वे हमारे देश से सच्चा प्यार करते हैं."
ट्रंप ने कहा कि ओहायो वह राज्य है जहां उन्होंने 2016, 2020 और 2024 में बड़ी जीत हासिल की थी, और वे विवेक को व्यक्तिगत रूप से अच्छी तरह जानते हैं. उन्होंने कहा, "विवेक अर्थव्यवस्था को बढ़ाने, टैक्स और रेगुलेशन कम करने, ‘मेड इन यूएसए’ को बढ़ावा देने, बॉर्डर को सुरक्षित रखने, सेना को मजबूत करने और कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार लड़ेंगे."
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने मीट पैकिंग कंपनियों पर सांठगांठ कर बीफ की कीमतें बढ़ाने का लगाया आरोप, DOJ को जांच का आदेश
विवेक रामास्वामी, जो सिनसिनाटी के रहने वाले हैं, इस साल की शुरुआत में अपने अभियान की शुरुआत की थी और पूरे राज्य में सक्रिय प्रचार अभियान चला रहे हैं. वे पहले ट्रंप प्रशासन की "Department of Government Efficiency" पहल के सह-अध्यक्ष रह चुके हैं.
ट्रंप के समर्थन से ही बड़ा राजनीतिक उछाल
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि विवेक की राजनीतिक यात्रा ओहायो से सीनेट जीतने वाले जेडी वेंस और बर्नी मोरेनो जैसी हो सकती है - दोनों को ट्रंप के समर्थन से ही बड़ा राजनीतिक उछाल मिला था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









