
म्यांमार में सेना का कत्ले आम! 24 घंटे में 82 प्रदर्शनकारियों को गोली मारी
AajTak
म्यांमार की ऑनलाइन न्यूज साइट म्यांमार नाऊ ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सुरक्षाबलों ने 82 लोगों की हत्या कर दी है. सूत्र का नाम जाहिर ना करते हुए न्यूज साइट ने इस बात की जानाकरी दी है. कई अन्य स्थानीय मीडिया ने भी इस बात की पुष्टि की है कि 82 लोगों की हत्या की गई है.
म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच यहां खूनी संघर्ष जारी है. शनिवार को स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन में यहां कम से कम 82 प्रदर्शनकारियों को सुरक्षाबलों ने गोली मार दी. 82 लोगों की मौत का आंकड़ा एसिसटेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स की तरफ से जुटाया गया है. यह संस्था रोजाना का आंकड़ा जुटाती है. एक फरवरी को आंग सांग सू की की सरकार को हटाने और सैन्य तख्तापलट के बाद से हो रहे विरोध प्रदर्शन की घटनाओं पर यह संस्था नजर रखती है. म्यांमार की ऑनलाइन न्यूज साइट म्यांमार नाऊ ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सुरक्षाबलों ने 82 लोगों की हत्या कर दी है. सूत्र का नाम जाहिर ना करते हुए न्यूज साइट ने इस बात की जानाकरी दी है. कई अन्य स्थानीय मीडिया ने भी इस बात की पुष्टि की है कि 82 लोगों की हत्या की गई है.एसिसटेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स के मुताबिक तख्तापलट के बाद से म्यांमार के अलग-अलग इलाकों में अबतक 701 प्रदर्शनकारियों की हत्या की गई है. कहा जा रहा है कि सुरक्षाबल रॉकेट ग्रेनेड और मोर्टार का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि एसोसिएडेट प्रेस ने इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर मोर्टार शेल के टुकड़ों की तस्वीरें देखी गई हैं. देश के अलग-अलग इलाकों में अधिकांश प्रदर्शन अहिंसक प्रदर्शनकारियों की तरफ से किए जाए रहे हैं. ये लोग खुद को सिविल डिसओबिडिएंस मूवमेंट का हिस्सा मानते हैं. पुलिस और सेना के हिंसक बल के इस्तेमाल के बाद से कई प्रदर्शनाकारियों ने हथियार उठाना शुरू कर दिए हैं. आत्मरक्षा के नाम पर ये लोग भी होम मेड फायर बम का इस्तेमाल कर रहे हैं.
Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










