
म्यांमार में भूकंप से अब तक 2056 लोगों की मौत, 3900 से ज्यादा घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
AajTak
मांडले, म्यांमार के भूकंप के केंद्र के पास स्थित है और इस भूकंप ने थाईलैंड सहित कई पड़ोसी देशों को भी प्रभावित किया, जहां राजधानी बैंकॉक समेत कई इलाकों में नुकसान की खबरें हैं. बैंकॉक में, बचावकर्मी एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत के मलबे में फंसे 76 लोगों को बचाने के लिए सोमवार को भी अभियान चला रहे हैं.
म्यांमार में 28 मार्च को आए भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,056 हो गई है, जबकि 3,900 से अधिक लोग घायल हैं और करीब 270 लोग अब भी लापता हैं. म्यांमार की सत्तारूढ़ जुंटा सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी.
7.7 तीव्रता के इस विनाशकारी भूकंप के बाद मलबे में फंसे लोगों को बचाने का अभियान जारी है. सरकार ने इस त्रासदी में मारे गए लोगों के सम्मान में एक हफ्ते के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.
तीन दिन बाद मलबे से बाहर निकली महिला
सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि मांडले स्थित ग्रेट वॉल होटल के मलबे से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया. तीन दिन बाद किसी को जीवित बचाना राहत की उम्मीद जगाता है. म्यांमार में स्थित चीनी दूतावास ने फेसबुक पोस्ट में जानकारी दी कि महिला की हालत स्थिर है.
मांडले, म्यांमार के भूकंप के केंद्र के पास स्थित है और इस भूकंप ने थाईलैंड सहित कई पड़ोसी देशों को भी प्रभावित किया, जहां राजधानी बैंकॉक समेत कई इलाकों में नुकसान की खबरें हैं.
बैंकॉक में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









