
म्यांमार में भूकंप के पांच दिन बाद जिंदा निकला शख्स, मलबे के नीचे कोई कितने दिन जीवित रह सकता है?
AajTak
बीते शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप में हजारों लोग मारे गए है. सबसे ज्यादा तबाही म्यांमार में हुई है और अब भी सैकड़ों लोग गायब हैं. माना जा रहा है कि वो इमारतों के मलबे में दबे हैं. बीतते समय के साथ उनके जिंदा बच निकलने की संभावना भी कम होती जा रही है. इसी बीच बुधवार को एक शख्स को मलबे के अंदर से निकाला गया है.
शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई. भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,886 हो गई है जबकि 4,639 लोग घायल हैं और 373 लोग अभी भी लापता हैं. वहीं, थाईलैंड में भूकंप से कम से कम 18 लोग मारे गए हैं. भूकंप को पांच दिन हो गए हैं और मलबे में फंसे लोगों के जिंदा होने की संभावना भी कम होती जा रही है. इसी बीच बुधवार को म्यांमार के एक होटल के मलबे से एक शख्स को जिंदा रेस्क्यू किया गया है. 26 साल का शख्स मलबों के नीचे दबा था जिसे म्यांमार और तुर्की के बचावकर्मियों ने मिलकर निकाला है.
मंगलवार को रेस्क्यू टीम ने 63 साल की एक महिला को भी मलबे से निकाला था. महिला 91 घंटे तक एक इमारत के मलबे के नीचे दबी थी.
मलबे के नीचे इंसान कितने दिनों तक जीवित रह सकता है?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि 72 घंटों यानी तीन दिन के बाद मलबे में जीवित बचे लोगों के मिलने की संभावना बिल्कुल कम हो जाती है. किसी भी आपदा के बाद ज्यादातर रेस्क्यू के काम 24 घंटों के भीतर किए जाते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि उसके बाद हर दिन फंसे लोगों के जिंदा बचे होने की संभावना कम होती जाती है. आपदा के दौरान ज्यादातर लोग बुरी तरह घायल हो जाते हैं. गिरते पत्थरों और दूसरे तरीके के मलबों में दबने से उन्हें काफी चोट आती है.
भूकंप में जिंदा बचे रहने को बहुत से कारक प्रभावित करते हैं. ब्राउन यूनिवर्सिटी के भूभौतिकीविद् विक्टर त्साई ने समाचार एजेंसी एपी से बात करते हुए कहा कि अगर कोई किसी ऐसी जगह फंसा है जहां मलबा नहीं है तो उसके बचने की संभावना बहुत ज्यादा होती है. वो चोटिल नहीं होता तो लंबे समय तक रेस्क्यू का इंतजार कर सकता है. डेस्क, मजबूत बेड आदि के अंदर छिपे लोग लंबे समय तक जीवित रह पाते हैं. विशेषज्ञ ऐसी जगहों को 'जिंदा रहने योग्य खाली स्थान' कहते हैं.
कोई 27 दिन तो कोई 15 दिन बाद निकाला गया मलबे से बाहर

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









