
'म्यांमार बॉर्डर पर होगी फेंसिंग, आवाजाही पर लगाएंगे रोक...', असम में बोले अमित शाह
AajTak
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही म्यांमार बॉर्डर सुरक्षित करेगी, इसके लिए सरकार बॉर्डर पर फेंसिंग लगवाएगी. साथ ही कहा कि बॉर्डर के जरिए म्यांमार से भारत में आवाजाही पर भी रोक लगाई जाएगी.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार जल्द ही म्यांमार बॉर्डर को सुरक्षित करेगी, इसके लिए बॉर्डर पर फेंसिंग लगवाई जाएगी. असम में पुलिस कमांडो की पासिंग आउट परेड में गृहमंत्री ने ऐलान किया कि म्यांमार के साथ लगे भारत के बॉर्डर को बांग्लादेश की तर्ज पर ही फेंसिंग लगाकर संरक्षित किया जाएगा. साथ ही कहा कि म्यांमार के साथ हमारा फ्री आवाजाही का जो एग्रीमेंट है, इस पर भी भारत सरकार पुनर्विचार कर रही है. अब आने-जाने की सहूलियत को भारत सरकार बंद करने जा रही है.
उन्होंने कहा कि मई 2021 से असम पुलिस ने लगभग 13560 ड्रग तस्करों को पकड़ा है. एनडीपीएस अधिनियम के तहत 8100 से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं. भारी संख्या में नशीला पदार्थ पकड़ा गया है. उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के दौरान एक वादा किया था कि असम के एक लाख युवाओं को भ्रष्टाचार के बिना नौकरी देंगे और हिमंता सरकार ने इस वादे को पूरा कर दिया है. अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में असम के युवाओं को नौकरी के लिए पैसे देने पड़ते थे. लेकिन हमारी सरकार में जो नौकरियां दी गई है. उसमें कहीं भी एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है. उन्हें घर बैठे अपॉइंटमेंट दिया गया है.
अमित शाह ने कहा कि भारत पूरे विश्व में बड़ी ताकत बनकर उभरा है. 2047 में भारत संपूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनेगा, इसकी शुरुआत रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के साथ हो रही है. उन्होंने कहा कि पूरे नॉर्थ ईस्ट में नए युग और शांति की शुरुआत हुई है.
गृहमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है. मैंने आज यहां इस बारे में पूछा तो मुझे बताया गया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में जिन लोगों के साथ अन्याय किया था, वे लोग इस यात्रा का विरोध कर रहे हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










