
म्यांमार: दिन में सड़कों पर सेना की गोली से मरते रहे लोग, रात में आर्मी चीफ ने की पार्टी
AajTak
हैरान करने वाली बात ये है कि जब म्यांमार की जनता सेना के शासन के खिलाफ सड़कों पर थी और उनपर गोलियां बरस रही थीं और वो दम तोड़ रहे थे. उसी रात को म्यांमार सेना के प्रमुख मिन आंग लाइंग और उनके जनरल्स भव्य पार्टी का आनंद ले रहे थे.
म्यांमार में चुनी हुई सरकार का तख्तापलट करने के बाद वहां की सेना शनिवार को आर्म्ड फोर्सेज डे मना रही थी. इस मौके पर सेना की तरफ से लोगों को सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन नहीं करने की चेतावनी दी गई थी. लोगों ने इस चेतावनी को नहीं माना और सेना के तख्तापलट के खिलाफ सड़कों पर उतरे जिसके बाद सेना ने कार्रवाई करते हुए 90 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इन सभी को गोली मारी गई. हैरान करने वाली बात ये है कि जब म्यांमार की जनता सेना के शासन के खिलाफ सड़कों पर थी और उनपर गोलियां बरस रही थीं और वो दम तोड़ रहे थे. उसी रात को म्यांमार सेना के प्रमुख मिन आंग लाइंग और उनके जनरल्स भव्य पार्टी का आनंद ले रहे थे. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह जब सेना की गोलियों से मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तो उस वक्त भी सेना उसमें दखल देने की कोशिश कर रही थी. हालांकि एक दिन में इतने लोगों के मारे जाने के बाद भी लोग लगातार सेना के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन कर रहे हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












