
मौलवी की सैलरी पर लगे रोक, या फिर पुजारियों को भी दी जाए तन्ख्वाह, दिल्ली HC में दायर की गई याचिका
AajTak
दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है. इस याचिका में दिल्ली सरकार को मंदिर के पुजारी को भी सैलरी जारी करने का निर्देश देने की मांग की गई है. साथ ही कहा गया कि अगर पुजारियों को सैलरी नहीं दी जाती है तो इमाम और मौलवियों को दी जा रही सैलरी पर भी रोक लगाई जाए.
दिल्ली की मस्जिदों के इमामों और मौलवियों को मिलने वाली सैलरी का मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा. इस मामले में SC के वकील गार्गी खन्ना और प्रेरणा सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की और दिल्ली सरकार द्वारा मस्जिदों के इमामों और मौलवियों को मिलने वाली सैलरी पर रोक लगाने की मांग की.
वकीलों द्वारा दायर याचिका में कहा गया कि दिल्ली सरकार इमाम और मौलवियों को सैलरी देकर संविधान के आर्टिकल 14, 27 का उल्लंघन कर रही है. याचिका में कहा गया कि मंदिर के पुजारी को सैलरी नहीं दे कर केजरीवाल सरकार संविधान के आर्टिकल 14 का उल्लंघन कर रही है.
'..मौलवियों की सैलरी पर भी लगे रोक'
याचिका में दिल्ली सरकार को मंदिर के पुजारी को भी सैलरी जारी करने का निर्देश देने की मांग की गई है. साथ ही कहा गया कि अगर पुजारियों को सैलरी नहीं दी जाती है तो इमाम और मौलवियों को दी जा रही सैलरी पर भी रोक लगाई जाए.
BJP ने उठाए सवाल
हालिया दिनों में दिल्ली नगर निगम चुनावों के चलते मस्जिदों के इमामों और मुअज्जिनों को मिलने वाली सैलरी एक बड़ा मुद्दा बनी हुई है. बीजेपी इसे लेकर केजरीवाल सरकार को घेरने में जुटी है और इमाम और मुअज्जिन की तरह ही मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को भी मासिक वेतन देने की मांग उठा रही है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










