
मौत से 2 दिन पहले श्रीदेवी ने शेयर की थी तस्वीर, आज भी लोग करते हैं कमेंट- वापस आ जाओ
AajTak
श्रीदेवी दुबई में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शिरकत करने गई थीं, जब बाथटब में डूबकर उनकी मौत हो गई. मौत से दो दिन पहले उन्होंने परिवार के साथ अपनी फोटोज शेयर की थीं. उनकी इन जिंदादिल तस्वीरों को देख, ऐसा लगता है मानो वे आज भी दुनिया में मौजूद हैं.
बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन को आज तीन साल हो गए हैं. 24 फरवरी 2018 को एक हादसे में श्रीदेवी की मौत हो गई थी. अचानक इस मौत की खबर से पूरी दुनिया सकते में आ गई थी. लोगों को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि श्रीदेवी दुनिया छोड़ कर चली गई हैं. आज उनकी तीसरी पुण्यतिथि है और आज भी लोगों के दिलों में उनकी याद ताजा है. श्रीदेवी दुबई में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शिरकत करने गई थीं, जब बाथटब में डूबकर उनकी मौत हो गई. मौत से दो दिन पहले उन्होंने परिवार के साथ अपनी फोटोज शेयर की थीं. उनकी इन जिंदादिल तस्वीरों को देख, ऐसा लगता है मानो वे आज भी दुनिया में मौजूद हैं.More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












