
मौत से पहले लोग निकालते हैं ऐसी आवाज, नर्स का दावा- इतनी भयानक कि सुनना मुश्किल
AajTak
सनी लॉस एंजिल्स में रहने वाली नर्स जूली ने लोगों को मौत से न डरने में मदद करने के लिए अनुभवों के बारे में बताते हुए मौत की आहट के बारे में जानकारी दी है. उन्होंंने बताया है कि लोग मरने से ठीक पहले कैसी आवाज निकलते हैं.
कहा जाता है कि कुछ संकेत होते हैं जो किसी बीमार व्यक्ति की मौत से ठीक पहले दिखने लगते हैं. एक अस्पताल की नर्स जूली मैकफैडेन ने ऐसे ही संकेत डेथ रैटल नाम के फेनोमिना के बारे में शेयर किया है. इसमें उसने किसी की मौत से ठीक पहले आने वाली आवाज के बारे में बताया है. 41 साल की जूली मैकफैडेन एक प्रशामक देखभाल नर्स हैं जो मरते हुए लोगों की देखभाल करती हैं.
'मौत की आहट होती है ये आवाज'
सनी लॉस एंजिल्स में रहने वाली जूली ने अब तक लोगों को मौत से न डरने में मदद करने के लिए अनुभवों के बारे में बताते हुए सोशल मीडिया पर ढेरों फॉलोअर्स जुटा लिए हैं. हाल ही में, उन्होंने टिकटॉक पर उस बर्ताव बारे में बात की जो लोग अक्सर मरते समय करते हैं. ये मौत की आहट होती है और बहुत आम है. उसने समझाया 'मौत की आवाज' सबसे सामान्य बात है और जीवन के अंत में ये अक्सर सुनाई देती है. हालांकि, अगर आपने इसे पहले कभी नहीं सुना हो तो ये आपको बहुत डरावनी लग सकती है.
'शिथिल हो जाती हैं माशपेशियां तो...'
मौत के बारे में लोगों की आम गलतफहमियों को उजागर करते हुए उन्होंने बताया कि 'मौत की आवाज' में दर्द या पीड़ा नहीं होती. उसने आगे कहा 'हमारा शरीर चौबीसों घंटे लार बनाता है, और हमारा मस्तिष्क हमें उस लार को निगलने के लिए कहता है.
उन्होंने कहा- जीवन के अंत में भी शरीर मुंह में लार बनाता है लेकिन मस्तिष्क अब हमसे इसे निगलने के लिए नहीं कह रहा होता है. इसके अलावा, यहां मांसपेशियां वास्तव में कमजोर हो चुकी होती हैं, तो इंसान कुछ निगल नहीं पाता है. व्यक्ति कुछ बेहोश होता है तो उसका मुंह आमतौर पर खुला रहता है क्योंकि उसके जबड़े की मांसपेशियां बहुत शिथिल हो चुकी होती हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











