
मौत नहीं सही गई, लड़के ने AI से दादी को किया 'जिंदा', बातचीत का Video देख रो पड़े लोग
AajTak
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जमाने में लोग इसका कई तरीकों से इस्तेमाल कर रहे हैं. एक शख्स ने अपनी मरी हुई दादी को जीवित करने के लिए इसका इस्तेमाल किया. उसकी बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में सबकुछ संभव है. इसी का लोग तरह-तरह से फायदा उठा रहे हैं. कई मामले तो ऐसे हैं, जिनके बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है. कुछ ऐसा ही एक शख्स ने किया है.
उसने AI की मदद से अपनी मरी हुई दादी को 'जीवित' कर लिया. इस दौरान उसने AI कैरेक्टर (दादी के वर्चुअल वर्जन) से बातचीत भी की और इसका ऑडियो के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इस पर लोगों ने न केवल हैरानी जताई बल्कि बहस भी छिड़ गई.
ये मामला चीन का है. वीडियो में 24 साल के वू ने कहा, 'दादी मां, मेरे पिता और मैं आपके साथ लूनर न्यू ईयर मनाने के लिए वापस होम टाउन जाएंगे. पिता ने आखिरी बार आपको फोन किया था. तब आपने उनसे क्या कहा था?'
इसके जवाब में AI दादी बोलती हैं, 'मैंने उसे कहा था कि वाइन न पिया करे. बचत करे और ताश न खेले.'
कोरोना से हुई दादी की मौत

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











