
मौत के बाद परिवार ने शख्स को 'चॉकलेट के डब्बे' में क्यों रख दिया? जानें क्या है पूरी कहानी
AajTak
एक शख्स को उसके परिवार वालों ने एक बड़े से चॉकलेट के डिब्बे में रखकर दफन कर दिया. दरअसल, ये चॉकलेट का डिब्बा एक ताबूत था. आखिर उस शख्स को ऐसी अंतिम विदाई क्यों दी गई, इसके पीछे भी एक मजेदार वजह है.
ब्रिटेन में एक शख्स की अंतिम यात्रा को देख काफी लोग हैरान हो गए. जब मृतक के पार्थिव शरीर को दफनाया जा रहा था, तो उस नजारे को देख एक बारगी लोग चौंक गए और सोचने पर विवश हो गए. इसकी वजह थी उसकी ताबूत जो किसी चॉकलेट की तरह दिखाई दे रही थी.
दरअसल, चॉकलेट और कैंडी के शौकीन एक ब्रिटिश व्यक्ति हमेशा मजाक में कहता था कि उसे चॉकलेट के डिब्बे के आकार वाले ताबूत में ही रखकर दफन करना. मरने के बाद परिवार वालों ने भी ऐसा ही किया और उसकी अंतिम इच्छा पूरी हो गई. उसे इस प्रतिष्ठित चॉकलेट के डिब्बे के मॉडल की तरह बने बक्से में दफनाया गया.
चॉकलेटनुमा ताबूत में किया गया दफन न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पॉल ब्रूम नाम का शख्स जो सीखने एक ओल्डएज होम में देखभाल सहायक के रूप में काम करते थे, अक्सर अपने इस अजीबोगरीब विचार का जिक्र करते थे. ये सुनकर उनके मित्र और परिवार के लोगों की हंसी छूट जाती थी, कि मरने के बाद भी ये खुद के साथ अजीबोगरीब काम करवाना चाहते थे.
लोगों को जीवन भर हंसाते रहे ब्रूम ब्रूम एक हंसमुख शख्स थे. उनके परिवार वालों ने कहा कि वे हमेशा लोगों को हंसाते रहते और हल्की-फुल्की शरारत करते रहते थे, ताकि लोग उनकी बातों और हरकतों से हंसते-मुस्कुराते खुश रहे. साथ ही उन्हें कैंडी, चॉकलेट और टॉफियां काफी पसंद थी. वो खुद भी खाते थे और लोगों को भी खिलाते थे.
परिवार वालों ने अंतिम इच्छा को भी समझा था मजाक मृतक के प्रियजनों ने साउथ वेस्ट न्यूज सर्विस को बताया कि ब्रूम ने अपने परिवार वालों को कह रथा था कि मरने के बाद उन्हें चॉकलेट के डिब्बे के आकार वाले ताबूत में रखकर ही दफन करना. लेकिन उनके परिवार वाले इसे मजाक समझकर खारिज कर देते थे. उनके मरने के बाद भी उनकी इस इच्छा को पूरी करने के बारे में नहीं सोचा गया था.
अपनी वसीयत में भी लिख दी थी आखिरी इच्छा जब ब्रूम की मृत्यु के बाद उनकी वसीयत को खोलकर देखा गया तो उन्होंने उसमें भी अपनी इस आखिरी इच्छा के बारे में लिखा था, कि मरने के बाद उन्हें ऐसे ही ताबूत में दफन किया जाए. तब जाकर परिवार वालों ने ब्रूम के इस अपरंपरागत अनुरोध को पूरा करने का निर्णय लिया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











