
मौत के बाद जिंदा हो उठे 39 पत्नियों के पति? फैमिली बोली- चल रही धड़कन
AajTak
दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया माने जाने वाले जिओना चाना को लेकर लगभग 2 दिनों पहले खबर आई थी कि उनका निधन हो चुका है. हालांकि उनका परिवार अब भी उन्हें आखिरी अलविदा कहने के लिए तैयार नहीं है और जिओना की फैमिली का मानना है कि वे अभी भी जिंदा हैं.
दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया माने जाने वाले मिजोरम के जिओना चाना को लेकर लगभग 2 दिनों पहले खबर आई थी कि उनका निधन हो चुका है. हालांकि उनका परिवार अब भी उन्हें आखिरी अलविदा कहने के लिए तैयार नहीं है और जिओना की फैमिली का मानना है कि वे अभी भी जिंदा हैं. (फोटो क्रेडिट: रॉयटर्स) एजेंसियों के मुताबिक, 76 साल के जियोना हायपरटेंशन और डायबिटीज के मरीज थे. रविवार को एजवाएल के त्रिनिटी अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. हालांकि जिनोवा के परिवारवालों का कहना है कि उनका शरीर अब भी गर्म है और उनकी पल्स लगातार चल रही है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) लाल्पा कोहरान थार के सेक्रेटरी जेतिन खुमा का कहना है कि जियोना को जब अस्पताल से वापस घर लाया जा रहा था तब उनकी दिल की धड़कन एक बार फिर सामान्य होने लगी थी. उन्होंने कहा कि जिओना का शरीर अब भी ठंडा नहीं पड़ा है और ऐसे हालातों में उनके अंतिम संस्कार को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है. (फोटो क्रेडिट: getty images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











