
मोहम्मद यूनुस के भाषण पर BNP ने जताई नाराजगी, कहा 'बांग्लादेश में लोकतंत्र के लिए नहीं है स्पष्ट रोडमैप'
AajTak
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के भाषण पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने नाराजगी जताई है. बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने निराशा व्यक्त की कि यूनुस के राष्ट्र के नाम संबोधन में लोकतंत्र के पथ पर ले जाने के लिए कोई रोडमैप नहीं था. अंतरिम सरकार जल्द ही राष्ट्रीय चुनाव और सुधारों पर फैसला लेने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बातचीत करेगी.
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने सोमवार को अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के राष्ट्र के नाम संबोधन पर नाराजगी जताई है. बीएनपी ने कहा कि मुख्य सलाहकार के भाषण में देश को लोकतंत्र की दिशा में ले जाने का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं था.
5 अगस्त को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के तख्तापलट के बाद 8 अगस्त को मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था. उन्होंने रविवार को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी चुनाव कराएगी और विभिन्न क्षेत्रों में सुधार करेगी.
यूनुस ने कहा, "प्रशासन, न्यायपालिका, चुनाव आयोग और चुनाव प्रणाली, कानून और व्यवस्था और सूचना प्रवाह प्रणालियों में आवश्यक सुधारों के पूरा होने के बाद छात्र-लोगों के सामूहिक विरोध को सफल परिणाम देने के लिए एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव होगा."
84 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता ने कहा कि चुनाव का समय एक राजनीतिक फैसला है और लोग तय करेंगे कि यह अंतरिम सरकार कितने समय तक सत्ता में रहेगी.
यह भी पढ़ें: भारत का VISA नहीं मिलने पर भड़के बांग्लादेशी, ढाका में भारतीय वीजा केंद्र के बाहर किया प्रदर्शन
हम अभी-भी भ्रम में हैं: BNP

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









