
मोहब्बत-फरेब-धोखा फिर कत्ल... शव के 20 टुकड़े और श्रद्धा-आफताब के इश्क की खूनी दास्तान!
AajTak
दोनों ने मुंबई छोड़कर दिल्ली में रहना शुरू कर दिया. लड़की अपने आशिक से शादी की जिद करती थी. लड़का हमेशा उसे बहला देता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े होने लगे और अचानक एक दिन लड़की कहीं गायब हो गई. 6 महीने बाद जब लड़की का पता चला तो हर कोई सन्न रह गया.
वो दोनों मुम्बई में एक मल्टीनेशन कम्पनी के कॉल सेंटर में काम करते थे. दोनों पहली बार वहीं मिले थे. पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती कब मोहब्बत में बदल गई, पता ही नहीं चला. वो दोनों एक दूसरे बेहद चाहते थे. दोनों ने साथ-साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया. मगर दोनों के घरावाले इस रिश्ते के खिलाफ थे.
लिहाजा, दोनों ने मुंबई छोड़कर दिल्ली में रहना शुरू कर दिया. लड़की अपने आशिक से शादी की जिद करती थी. लड़का हमेशा उसे बहला देता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े होने लगे और अचानक एक दिन लड़की कहीं गायब हो गई. 6 महीने बाद जब लड़की का पता चला तो हर कोई सन्न रह गया.
8 नवंबर 2022 महाराष्ट्र के पालघर जिले में रहने वाले 59 वर्षीय विकास मदान वाकर दिल्ली के महरौली थाने पहुंचे और वहां अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई. उनका इल्जाम था कि आफताब अमीन पूनावाला नामक एक लड़के ने उनकी लड़की को अगवा किया है. वो शादी का झांसा देकर उनकी बेटी श्रद्धा वाकर को अगवा कर मुम्बई से दिल्ली लेकर आया था. वो दोनों मुंबई में एक मल्टीनेशन कंपनी के कॉल सेंटर में साथ काम करते थे.
पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. मामले की तहकीकात शुरू की गई. पुलिस ने आरोपी लड़के का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाया. पुलिस को आरोपी लड़की की लोकेशन पता चल गई. इसके बाद पुलिस ने घटना के करीब 6 महीने बाद इस मामले का खुलासा कर दिया और आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
18 मई को किया था मर्डर पकड़े जाने के बाद आरोपी पूनावाला ने जो कहानी पुलिस को सामने बयां कि वो बेहद चौंकाने वाली है. दरअसल, वो लड़का अपनी माशूका श्रद्धा वाकर का कत्ल कर चुका था. उसने ना केवल उसका मर्डर किया बल्कि उसकी लाश को भी कुछ तरीके से ठिकाने लगाया कि पुलिस भी हैरान रह गई. उस शातिर लड़के ने कानून से बचने के लिए अपनी मोहब्बत यानी श्रद्धा की लाश की कई टुकड़े कर दिए थे.
इसके बाद वो कई दिनों तक उन टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंकता रहा. इस तरह उसने अपनी महबूबा के जिस्म को टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाया. वो इस वारदात को अंजाम देकर आराम से रह रहा था. उस अंदाजा नहीं था कि कानून का शिकंजा उस पर कसने वाला है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






