
'मोहब्बत की दुकान में हो रही नफरत की तस्करी...' कमलनाथ के 'हिंदू राष्ट्र' वाले बयान पर भड़के ओवैसी
AajTak
पता हो कि राहुल गांधी ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान केंद्र के सत्तारूढ़ दल BJP पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया था और कहा कि वह 'नफरत के बाजार' में 'मोहब्बत की दुकान' खोलना चाहते हैं. अब इसी को आधार बनाकर AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस को घेर लिया है.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक बयान को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ समेत राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष तौर से हमला बोला है. कमलनाथ के 'हिंदू राष्ट्र' वाले बयान पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा है कि मोहब्बत की दुकान में नफरत की तस्करी हो रही है.
हैदराबाद से AIMIM सांसद ओवैसी ने हालांकि कमलनाथ या राहुल गांधी का नाम नहीं लिया. लेकिन वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान को लेकर उन पर कटाक्ष कर रहे थे. पता हो कि राहुल गांधी ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान केंद्र के सत्तारूढ़ दल BJP पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया था और कहा कि वह 'नफरत के बाजार' में 'मोहब्बत की दुकान' खोलना चाहते हैं.
दरअसल, बीते दिन हिंदू राष्ट्र को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ का एक बयान सामने आया. अपने इस बयान में एमपीसीसी चीफ कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा था कि क्या यह अलग से कहने की जरूरत है कि भारत एक 'हिंदू राष्ट्र' है, जबकि तथ्य यह है कि इस देश में 82 प्रतिशत हिंदू रहते हैं.
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कथित मांग के बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने कहा था, ''दुनिया की सबसे बड़ी हिंदू आबादी हमारे देश में रहती है. यहां 82 फीसदी हिंदू हैं. यह कोई बहस का मुद्दा नहीं है. ये बताने वाली बात नहीं है. ये आंकड़े हैं…इसे अलग से कहने की क्या ज़रूरत है.''
कमलनाथ के इसी हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''कांग्रेस के मध्य प्रदेश के 'दिग्गज' नेता साफ-साफ वही कह रहे हैं जो मोहन भागवत कहते हैं: कि भारत हिंदू राष्ट्र है. भारत सिर्फ एक समुदाय का देश नहीं है. भारत कभी हिंदू राष्ट्र न था, ना है और न कभी होगा.. 'मोहब्बत की दुकान' में नफरत की तस्करी हो रही है. दूसरों पर B-Team का ठप्पा लगाने का अधिकार इन्हें कहां से मिला? कल के दिन अगर भाजपा हार भी जाये, तो इस नफ़रत में क्या कोई कमी आएगी?''
बता दें कि 'बागेश्वर धाम बाबा' के नाम से भी लोकप्रिय धीरेंद्र शास्त्री हाल ही में कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में श्री हनुमत कथा का वाचन कर रहे थे. यह आयोजिन बीते सोमवार को ही संपन्न हुआ है. इससे पहले अपने गृह क्षेत्र में स्वागत करते हुए कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की आरती भी उतारी थी. इसे लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर कमलनाथ सहित कांग्रेस के कई नेताओं पर हमला भी किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










