
'मोहन भागवत मस्जिद जाने लगे, होसबाले को सताने लगी बेरोजगारी की चिंता...', दिग्विजय ने बताया भारत जोड़ो यात्रा का क्या हुआ असर
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोला है. दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की उपलब्धियां भी बताई हैं.
कांग्रेस का नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया चल रही है. राजस्थान में भी कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. कांग्रेस में अध्यक्ष चुनाव और राजस्थान के संकट के बीच पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर विरोधी पार्टियां हमलावर हैं तो वहीं कांग्रेस भी अब फ्रंट फुट पर आ गई है.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का क्या असर हुआ? इसे लेकर विरोधी पार्टियों के सवाल का अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जवाब दिया है. दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की उपलब्धियां गिनाई हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना भी साधा है.
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का असर ये हुआ कि रामदेव भी नेहरू गांधी परिवार की प्रशंसा करने लगे. उन्होंने अपने ट्वीट में संघ को भी निशाने पर लिया. दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का ये असर हुआ कि मोहन भागवत मस्जिद और मदरसे में जाने लगे.
उन्होंने महंगाई और अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई को लेकर भी संघ को घेरा. दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर है कि RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले को भी देश में बढ़ती गरीबी, अमीर और गरीब के बीच की बढ़ती खाई और बेरोजगारी की चिंता सताने लगी.
दिग्विजय सिंह का ट्वीट ऐसे समय में आया है जब हाल ही में दत्तात्रेय होसबाले ने बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताई थी. गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों दिल्ली की एक मस्जिद का दौरा किया था. मोहन भागवत ने मदरसे में जाकर भी शिक्षा ले रहे बच्चों से बात की थी.
ये पहला अवसर था जब मोहन भागवत किसी मस्जिद या मदरसे में पहुंचे थे. बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर की पद यात्रा पर निकले हैं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








