
मोरक्को में सड़क दुर्घटना में 24 लोगों की मौत
AajTak
मोरक्को की आधिकारिक न्यूज एजेंसी MAP के मुताबिक, यह दुर्घटना उस समय हुई, जब यात्रियों से भरी हुई एक बस अचानक पलट गई. यह बस डेमनाटे जा रही थी. दुर्घटना के बाद बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.
मध्य मोरक्को में रविवार को हुई बस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गई. यह घटना मोरक्को के अजिलाल प्रांत में हुई, जिसे हाल के सालों में देश की सबसे भायवह दुर्घटनाओं में से एक बताया जा रहा है.
मोरक्को की आधिकारिक न्यूज एजेंसी MAP के मुताबिक, यह दुर्घटना उस समय हुई, जब यात्रियों से भरी हुई एक बस अचानक पलट गई. यह बस डेमनाटे जा रही थी. दुर्घटना के बाद बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.
बता दें कि पिछले साल अगस्त में कासाब्लैंका में हुई बस दुर्घटना में 23 लोगों की मौत हुई थी. इससे पहले 2015 में एक सेमी ट्रेलर ट्रक और बस की टक्कर हो गई थी, जिसमें 33 लोग मारे गए थे.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










