
मोबाइल से वीडियो बनाने पर टीचर ने लगाई डांट, आहत छात्रा स्कूल की इमारत से कूदी
AajTak
स्कूल में मोबाइल यूज करने पर टीचर ने छात्रा को डांट लगा दी. सभी के सामने फटकार लगाए जाने से आहत छात्रा ने स्कूल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी. घटना में उसके कूल्हे और पैर में गंभीर चोट आई है. फिलहाल उसकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कर्नाटक के करूर शहर में टीचर की डांट से आहत छात्रा ने स्कूल से पहली मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की. घटना में उसके पैर और कूल्हे में गंभीर चोट आई है. गंभीर हालत में छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. छात्रा ने सुसाइड के प्रयास का कारण भी पुलिस को बताया है.
करूर के लालापेट थाना इलाके में मौजूद सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने खौफनाक कदम उठा लिया. गंभीर अवस्था में उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया. यहां उसका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है.
अस्पताल पहुंची लालापेट थाना पुलिस ने जब उससे छलांग लगाने की वजह पूछी तो छात्रा ने कहा, ''स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं. मैं भी कार्यक्रम में मौजूद थी. तभी स्कूल की ही लड़की ने मुझसे उसके मोबाइल में कार्यक्रम का वीडियो बनाने को कहा था. लेकिन मैंने मना कर दिया.
तब वह बोली कि मोबाइल किसी और को दे दो. मैंने अपने आस-पास देखा तो सभी काफी दूर बैठे हुए थे. इसलिए मैं खुद ही वीडियो बनाने लगी. लेकिन तभी टीचर ने मुझे मोबाइल के साथ पकड़ लिया और सबके सामने डांट लगा दी. मैंने उन्हें बताया भी कि मुझे किसी और ने वीडियो बनाने को कहा है. लेकिन टीचर ने मेरी बात नहीं सुनी और मुझे सबके सामने झूठा कहा. इस बात का मुझे बहुत बुरा लगा था. इसलिए मैंने स्कूल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी.''
दूसरे एंगल से भी कर रहे जांच
मामले की जांच कर रहे लालापेट थाना पुलिस अधिकारी ने कहा है कि छात्रा ने टीचर के डांटे जाने के कारण कूदने की बात कही है. फिर भी हम दूसरे एंगल से जांच कर रहे हैं. यह भी पता कर रहे हैं कि कहीं छात्रा को किसी ने धक्का तो नहीं दिया हो या फिर उसका पैर फिसल गया हो.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










