
मोबाइल झपटने वाले संदीप को कैसे मिला काला जठेड़ी नाम, लॉरेंस गैंग के संपर्क में कैसे आया, मजेदार है किस्सा
AajTak
कोर्ट के आदेश के मुताबिक काला जठेड़ी को अपनी शादी के लिए सुबह 10 से शाम 4 बजे तक की पैरोल मिल गई है. अगले दिन यानी 13 मार्च को अनुराधा चौधरी की गृह प्रवेश की रस्में होंगी. लिहाजा नवदंपति को हरियाणा के सोनीपत के जठेड़ी गांव में उनके गृहनगर ले जाया जाएगा.
गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज से कल शादी रचाएगा. जठेड़ी फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है, लेकिन शादी के लिए द्वारका कोर्ट ने उसे 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी है. वहीं पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर रही है. शादी के दौरान करीब 250 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, क्योंकि पुलिस को आशंका है कि इस दौरान गैंगवार भी हो सकता है. क्योंकि काला जठेड़ी जरायम की दुनिया का कुख्यात नाम है. ये वही काला जठेड़ी है, जिससे रेसलर सुशील कुमार ने खुद को जान का खतरा बताया था. बता दें कि संदीप को काला जठेड़ी नाम मिलने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है.
संदीप को कैसे मिला काला जठेड़ी नाम?
काला जठेड़ी का असली नाम संदीप उर्फ काला है. वह हरियाणा के सोनीपत के गांव जठेड़ी का रहने वाला है. संभवतः उसके नाम में जठेड़ी यहीं से जुड़ा. बताया जाता है कि काला जठेड़ी कभी दुबई तो कभी मलेशिया में बैठकर हिंदुस्तान में अपना गैंग ऑपरेट कर रहा था. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक कुछ साल पहले काला जठेड़ी की दोस्ती कुछ बदमाशों से हो गई थी. उस दौरान उसके खर्चे भी बढ़ गए थे. अपने खर्चे पूरे करने के लिए उसने अपने मां-बाप से पैसों की मांग की, लेकिन फिर भी उसके खर्चे पूरे नहीं हुए. इसके बाद उसने झपटमारी का काम शुरू कर दिया. काला जठेड़ी के खिलाफ दिल्ली में पहला मुकदमा 29 सितंबर 2004 को दर्ज हुआ था.
मोबाइल की झपटमारी करता था संदीप
काला जठेड़ी उस दिन अपने साथियों के साथ सिरसपुर इलाके में एक शख्स का मोबाइल छीन कर भाग रहा था लेकिन पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में काला जठेड़ी के खिलाफ दिल्ली के समयपुर बादली में पहली एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन एक बार जेल से छूटने के बाद काला जठेड़ी ने एक के बाद एक कई वारदातों को अंजाम दिया.
जठेड़ी पर पुलिस ने रखा था 7 लाख का इनाम

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






