
मोबाइल चैट, सीक्रेट गर्लफ्रेंड और सुसाइड का सस्पेंस... इन 5 किरदारों पर टिक गई है तुनिशा डेथ मिस्ट्री की जांच
AajTak
इस केस में कुछ तो ऐसा है, जिसका सच अभी सामने आना बाकी है. 24 दिसंबर को तुनिशा ने बेशक खुदकुशी कर ली, लेकिन उससे करीब दस रोज पहले भी एक बार तुनिशा ने ऐसी ही कोशिश की थी और तब उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.
टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की सुसाइड मिस्ट्री में नया मोड़ आ गया है. शीजान की सीक्रेट गर्लफेंड का खुलासा होने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या वही तुनिशा की सुसाइड की वजह बनी? क्या शीजान तुनिशा से कुछ छिपा रहा था? इस बारे में मुंबई पुलिस शीजान की सीक्रेट गर्लफेंड से पूछताछ की तैयारी कर रही है. इस दौरान पुलिस ने शीजान और तुनिसा की मोबाइल चैट भी बरामद कर ली है. पुलिस इस संबंध में तुनिशा और शीजान के घरवालों से फिर पूछताछ करेगी. कुल मिलाकर इस कहानी में कुछ ऐसे किरदार हैं, जिनके इर्द गिर्द ही पुलिस की तफ्तीश घूम रही है.
इस केस के पांच अहम किरदार तुनिशा की डेथ मिस्ट्री की जांच अब पांच किरदारों के आस-पास घूम रही है. जिनमें सबसे पहला नाम है तुनिशा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान का. जो इस मामले में आरोपी भी और चश्मदीद भी. दूसरा किरदार ही तुनिशा की मां वनिता शर्मा. जिन्होंने शीजान पर कई तरह संगीन इल्जाम लगाए हैं. तीसरा किरदार तुनिशा के मामा पवन शर्मा. जिन्होंने शीजान पर आरोप लगाते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. पुलिस उनकी बातों की जांच पड़ताल कर रही है. चौथा किरदार है तुनिशा का दोस्त कंवर ढिल्लो, जो एक अभिनेता भी है. तुनिशा अपनी तमाम परेशानी कंवर के साथ शेयर करती थी. वो कंवर ढिल्लो ही था, जिसने पहले भी तुनिशा को डिप्रेशन से बाहर आने में मदद की थी. इस कहानी में पांचवा और आखिरी किरदार है शीजान वो सीक्रेट गर्लफ्रेंड, जिसकी वजह से इस पूरे केस में नया मोड़ आ गया है.
शीजान ने छुपाया था सीक्रेट गर्लफ्रेंड का सच तुनिशा केस की छानबीन कर रही मुंबई पुलिस को पता चला है कि तुनिशा के अलावा भी शीजान खान की एक और सीक्रेट गर्लफेंड थी और शीजान ने ये सच तुनिशा से छुपाए रखा था. शक है कि करीब 3 महीने की रिलेशनशिप के बाद तुनिशा को जब शीजान की इस सीक्रेट गर्लफेंड के बारे में पता चल गया तो दोनों के बीच तनातनी की शुरुआत हो गई और इसी के बाद शीजान ने तुनिशा से ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया. कम से कम तुनिशा की मां वनिता शर्मा ने इस सिलसिले में बातचीत करते हुए यही कहा था. वनिता के मुताबिक एक बार तुनिशा ने शीजान के मोबाइल फोन में उसकी दूसरी लड़कियों से चैट देख ली थी, जिसके बाद उसकी शीजान से अनबन भी हुई थी और इसी के बाद शीजान ने उससे दूरी बनाने की शुरुआत कर दी थी.
पुलिस जानना चाहती है अनबन की कहानी जाहिर है इस मामले में कुछ तो ऐसा है, जिसका सच अभी सामने आना बाकी है. 24 दिसंबर को तुनिशा ने बेशक खुदकुशी कर ली, लेकिन उससे करीब दस रोज पहले भी एक बार तुनिशा ने ऐसी ही कोशिश की थी और तब उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. ऐसे में पुलिस अब तुनिशा के एक्स ब्वॉयफेंड शीजान से उसकी सीक्रेट गर्लफेंड के साथ-साथ उसकी और तुनिशा के बीच चल रही अनबन की पूरी कहानी जानना चाहती है. इसके साथ ही पुलिस शीजान की सीक्रेट गर्लफेंड से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है.
शीजान फिर से पुलिस रिमांड पर हालांकि पुलिस की मानें तो दोनों के रिश्तों से जुड़े तमाम सवालों पर शीजान लगातार अलग-अलग बयान दे रहा है और मामले की घुमाने की कोशिश कर रहा है. यही वजह है कि बुधवार को एक बार फिर मुंबई पुलिस ने शीजान खान को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की और कोर्ट ने शीजान को एक बार फिर 30 दिसंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया.
शीजान ने बताई ब्रेकअप की चौथी थ्योरी! असल में तुनिशा के साथ ब्रेकअप को लेकर शीजान कल तक तीन अलग-अलग तरह की वजहें बताई थीं, लेकिन अब पता चला है कि उसने ब्रेकअप की एक चौथी थ्योरी पुलिस के सामने रख दी है. और ये थ्योरी है, करियर पर फोकस करने की. शीजान ने पुलिस की पूछताछ में कहा है कि चूंकि वो अब अपने करियर पर फोकस करना चाहता था, इसलिए उसने तुनिशा से ब्रेकअप कर लिया. हालांकि इससे पहले शीजान ने तीन अलग-अलग वजहें बताई थीं. जिनमें दोनों के धर्म का अलग-अलग होना और दोनों बीच उम्र का फासला ज्यादा होना, श्रद्धा मर्डर केस के बाद उसका तुनिशा के साथ रिलेशनशिप को लेकर डर जाना और दोनों के इस रिलेशनशिप पर दोनों के ही घरवालों का नाखुश होना जैसी बातें शामिल थीं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






