
मोबाइल चार्जर ने ली 2 साल की बच्ची की जान, इस देश में एक साल में 355 की करंट से मौत
AajTak
2 साल की मासूम बच्ची सारा अल्वेस डी अल्बुकर्क को बिजली का झटका लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका.
पूर्वी ब्राजील के एरेरे शहर में चौंकाने वाली घटना हुई है. मोबाइल फोन के चार्जर को छूने के बाद एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई. स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक चार्जर में बिजली के झटके की वजह से मासूम की मौत हो गई. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) 2 साल की मासूम बच्ची सारा अल्वेस डी अल्बुकर्क को बिजली का झटका लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि जिस चार्जर से बच्ची को करंट लगा वो किसी मान्यता प्राप्त ब्रांड का था या नहीं. स्थानीय मेयर इमानुएल गोम्स मार्टिंस ने फेसबुक पर मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि दी. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












