
मोबाइल गेम के चक्कर में ऐसा फंसा लड़का, गंवा दिये 2 लाख, जान से भी धो बैठा हाथ
AajTak
मुंबई से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक युवक अपनी मां के मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेल रहा था, उस दौरान एक साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया. इस दौरान उसके पिता के बैंक अकाउंट से 2 लाख रुपये उड़ा लिए थे. युवक की अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई. आइए इस पूरे मामले के बारे में जानते हैं.
साइबर फ्रॉड में कई लोग अपने लाखों करोड़ों रुपये गंवा देते हैं, लेकिन मुंबई के एक युवक ने साइबर फ्रॉड के बाद अपनी जान गंवा दी. मुंबई के नालासोपारा में रहने वाले एक 18 साल के लड़के ने खुदकुशी कर ली. इससे पहले उसे 2 लाख रुपये का चूना लगा था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को मुंबई में यह घटना हुई. 18 साल का युवक मोबाइल पर गेम खेल रहा था, उस दौरान उसने एक लिंक पर क्लिक कर दिया और उसके बाद 2 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया. इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली. जानते हैं पूरा मामला.
क्लास 11 वीं में पढ़ने वाला स्टूडेंड एक दिन अपनी मां के फोन में एक ऑनलाइन गेम खेल रहा था. गेम खेलने के दौरान उसे एक SMS रिसीव हुआ. मैसेज में दिए गए लिंक पर उसने क्लिक कर दिया, इसके बाद उसे कुछ मिनट के अंदर एक अन्य मैसेज मिला, जिसमें 2 लाख रुपये डेबिट होने की बात कही. इसके बाद उसे पता चला कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ है.
मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से बताया है कि 2 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड की घटना के बाद युवक काफी घबरा गया. इसके बाद वह समझ नहीं पाया कि माता-पिता को कैसे बताएगा. इस मैसेज से उसकी मां अनजान थी.
यह भी पढ़ें: Cyber Fraud का नया तरीका, अब वॉयसमेल भेज रहे हैं हैकर्स, क्लिक करते ही फंस जाएंगे आप
युवक ने घबराहट में पेस्टिसाइड्स पी लिया. जैसे ही उसने पेस्टिसाइड्स पिया, उसके तुरंत बाद उसकी मां उसे अस्पताल लेकर पहुंची. अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. हालांकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











