
मोनालिसा की तस्वीर उतरी ऑमलेट पर, कलाकार ने तवे पर रच दिया मास्टरपीस, Video
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल है. इसमें एक कलाकार अपनी अनोखी कला से लोगों को चकित कर रहा है, मंच कोई स्टूडियो या कैनवस नहीं, बल्कि एक फ्राइपेन है. और उसकी कला की कलम है-एक अंडा.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.वीडियो में एक कलाकार अपनी कला का ऐसा नमूना दिखाता है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. आमतौर पर पेंटिंग कैनवस पर बनाई जाती है, लेकिन इस कलाकार का कैनवस बना एक फ्राइपेन और उसकी रंगत बना एक अंडा.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कलाकार पहले अंडे को तोड़कर जर्दी अलग करता है. जर्दी से वह मशहूर पेंटिंग मोनालिसा का स्केच बनाना शुरू करता है. धीरे-धीरे वह पूरा आउटलाइन तैयार कर लेता है. इसके बाद वह अंडे का सफेद हिस्सा डालकर तस्वीर को आकार देता है. नतीजा ऐसा निकलता है कि फ्राइपेन पर बनी मोनालिसा को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं.
सोशल मीडिया पर मिला प्यार
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था और इसे कैप्शन दिया गया-'ऑमलेट दा विंची' देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और अब तक दो करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
लोग इस अनोखी कला पर लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ओह माय गॉड! यह तो नेक्स्ट लेवल क्रिएटिविटी है. दूसरे ने कहा कि आपने तो ऑमलेट आर्ट का नया ट्रेंड शुरू कर दिया.एक और यूजर ने मजाक में लिखा कि जब कोई कहे कि शेफ भी कलाकार होता है, तो इसका मतलब यही होता है.
देखें वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












