
'मोदी सबसे बड़े US सपोर्टर, बाइडेन सबसे बड़े भारत समर्थक', बोले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी
AajTak
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में गार्सेटी ने कहा कि पीएम मोदी भारतीय इतिहास में 'सबसे अधिक अमेरिकी समर्थक प्रधानमंत्री' हैं और राष्ट्रपति बाइडेन अमेरिकी इतिहास में 'सबसे अधिक भारत समर्थक राष्ट्रपति' हैं.
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच 'गहरी दोस्ती' और दोनों देशों के बीच तेजी से बढ़ते संबंधों में इस दोस्ती की भूमिका के बारे में बात की.
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में गार्सेटी ने कहा कि पीएम मोदी भारतीय इतिहास में 'सबसे अधिक अमेरिकी समर्थक प्रधानमंत्री' हैं और राष्ट्रपति बाइडेन अमेरिकी इतिहास में 'सबसे अधिक भारत समर्थक राष्ट्रपति' हैं.
'सबसे अधिक अमेरिकी समर्थक हैं प्रधानमंत्री पीएम मोदी'
उन्होंने कहा, 'भारतीय इतिहास में सबसे अधिक अमेरिकी समर्थक प्रधानमंत्री पीएम मोदी और अमेरिकी इतिहास में सबसे अधिक भारत समर्थक राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच गहरी दोस्ती है.' गार्सेटी ने कहा कि क्वाड, जो अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया का एक फोरम है, एक विजन सेट करने, सिद्धांतों को साझा करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समाधान लाने के लिए एक 'शक्तिशाली जगह' है.
'एक स्वतंत्र और समृद्ध इंडो-पैसिफिक होना चाहिए'
उन्होंने कहा, 'यह उन देशों के विपरीत है जो नियमों से नहीं चलना चाहते, नियमों में विश्वास नहीं करते और कानून के शासन को नहीं मानते लेकिन मुझे लगता है कि हम समाधान खोज सकते हैं.' उन्होंने कहा कि चारों क्वाड देशों का एक कॉमन विजन है कि एक स्वतंत्र और समृद्ध इंडो-पैसिफिक होना चाहिए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









